{"_id":"6a2707dc5b2691ee9e0a0306","slug":"the-displeasure-of-the-divisional-presidents-came-out-into-the-open-at-the-inaugural-ceremony-narnol-news-c-196-1-nnl1003-140961-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: उद्घाटन समारोह में मंडल अध्यक्षों की नाराजगी खुलकर आई सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: उद्घाटन समारोह में मंडल अध्यक्षों की नाराजगी खुलकर आई सामने
विज्ञापन
फोटो नंबर-11जनसभा में जाते समय मंडल अध्यक्षों की बात सुनते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी। संवाद
नारनौल। भाजपा के जिला कार्यालय उद्घाटन समारोह के दौरान मंडल अध्यक्षों की नाराजगी खुलकर सामने आई। मुख्यमंत्री सैनी के कार्यक्रम में पहुंचे मंडल अध्यक्षों ने खुद की अनदेखी किए जाने पर असंतोष जताया। स्थिति उस समय और स्पष्ट हो गई जब मुख्यमंत्री जनसभा स्थल की ओर जा रहे थे और कई मंडल अध्यक्ष एकत्रित खड़े दिखाई दिए।
उन्होंने मुख्यमंत्री को आवाज लगाकर अपनी नाराजगी से अवगत कराया। इसके बाद कुछ मंडल अध्यक्ष ने जनसभा में प्रवेश न करने का निर्णय लिया। बाद में मंच पर पहुंचकर मुख्यमंत्री ने स्वयं उनकी नाराजगी का जिक्र किया। इसके बाद जिला अध्यक्ष मंडल अध्यक्षों को समझाकर जनसभा स्थल में ले गए।
मंडल अध्यक्षों का कहना था कि पार्टी के लिए लगातार मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को बड़े आयोजनों में उचित सम्मान नहीं मिलता। नाराजगी का मुख्य कारण जनसभा सूची में नाम शामिल न होना और प्रवेश पास न मिलना था। पुलिसकर्मियों की ओर से रोकने और सुरक्षा में धक्का देने की घटनाओं से असंतोष और बढ़ा।
विज्ञापन
कार्यक्रम समापन के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने मंडल अध्यक्षों से मुलाकात कर उनका सम्मान भी किया। हालांकि, कार्यकर्ताओं के बीच यह मामला चर्चा का विषय बना रहा और कई नेताओं के सुरक्षा अनुभवों को लेकर चर्चाएं भी जारी रहीं।