फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The discovery of DNA is bringing innovation and change in the departments of living things

Mahendragarh-Narnaul News: डीएनए की खोज जीव विभागों में नवाचार लाने और परिवर्तन करने में आ रहा काम

Sat, 27 Apr 2024 03:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 27 Apr 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
The discovery of DNA is bringing innovation and change in the departments of living things
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) महेंद्रगढ़ के जैव प्रौद्योगिकी विभाग में डीएनए डे पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि डीएनए की खोज विभिन्न जीव विभागों में नवाचार लाने और परिवर्तन करने में काम आ रहा है। समकुलपति प्रो. सुषमा यादव ने भी संदेश में कहा कि डीएनए जैव विभाग का आधार है और इसकी खोज विज्ञान को परिवर्तित कर रही है।
विज्ञापन

जैव प्रौद्योगिकी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. बिजेंद्र सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। स्कूल ऑफ इंटरडिस्किप्लिनरी एंड एप्लाइड साइंस की डीन प्रो. नीलम संगवान ने भी डीएनए पर चर्चा की। आयोजन में राष्ट्रीय पादप जैव प्रौद्योगिकी संस्थान के प्रो. एनके सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने शोध के बारे में प्रतिभागियों को विस्तार से प्रकाश डाला। आयोजन में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. केके शर्मा ने भी अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में जैव प्रौद्योगिकी विभाग के शिक्षक डॉ. इंद्रजीत कौर, डॉ. नम्रता ढाका, डॉ. राम गोपाल निथरवाल, डॉ. रवि कुमार, डॉ. हुमीरा सोनह और विभिन्न जैव विभागों के शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed