फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The dilapidated 300-meter road from Devi Lal Park to Yadav Dharamshala is blocking the way.

Mahendragarh-Narnaul News: देवीलाल पार्क से यादव धर्मशाला तक बदहाल 300 मीटर सड़क रोक रही राहें

Sun, 08 Mar 2026 11:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
The dilapidated 300-meter road from Devi Lal Park to Yadav Dharamshala is blocking the way.
फोटो संख्या:60- देवीलाल पार्क से ऑटो मार्केट में बदहाल मार्ग--संवाद
महेंद्रगढ़। देवीलाल पार्क से यादव धर्मशाला तक करीब 300 मीटर लंबी सड़क 13 वर्षों से बदहाल है। इससे शहर की आधी आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा यहां मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव बना हुआ है।
विज्ञापन

इस रोड का निर्माण 13 वर्ष पहले कराया गया था। उसके बाद न इस रोड की मरम्मत हुई है न ही इसे किसी ने संभाला है। वहीं इस मार्ग पर स्ट्रीट लाइट, शौचालय व पीने की पानी की व्यवस्था तक नहीं है।
विज्ञापन

हाल ही में इस मार्ग के नजदीक नगर पालिका के नए भवन का निर्माण भी शुरू हो चुका है। यह सड़क शहर के लिए काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है। शहर की आधे से अधिक आबादी रोजाना इसी रास्ते से आवाजाही करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मार्ग पर 100 से अधिक दुकानें, बीएसएनएल कार्यालय व यादव सभा स्थित है। दुकानदारों ने नगर पालिका के प्रधान व अधिकारियों को इस बारे में कई बार बताया जा चुका है लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा हे।

बॉक्स

देवीलाल पार्क वाले रोड पर न तो स्ट्रीट लाइट और न ही उसकी मरम्मत हो रही है। यहां 10 से अधिक पोल लगे हुए है लेकिन एक पोल पर भी स्ट्रीट लाइट नहीं है। गड्ढों के कारण रात के समय अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है।-चेतन प्रकाश, दुकानदार, मोहल्ला कटला

बॉक्स
जब से ये रोड बनी है तब से इसे किसी ने नहीं संभाला है। गड्ढों को कारण वाहनों को हिचकोले खाते हुए यहां से गुजरना पड़ता है। सड़क बदहाल होने के कारण आमजन को अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है।-मनोज, दुकानदार, महेंद्रगढ़

बॉक्स

देवीलाल पार्क से ऑटो मार्केट तक दुकानदारों को मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना है। इस मार्ग से प्रशासनिक अधिकारी, मत्री, विधायक व नगर पालिका के अधिकारी भी आवागमन करते है। उसके उपरांत भी इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।-रवि कुमार, दुकानदार, मोहल्ला काली का टिब्बा

बॉक्स
सड़क बदहाल होने के कारण बारिश के दिनों में दुकानों के बाहर पानी भर जाता है। पानी की निकासी के लिए न तो यहां सीवरेज है और न ही नाली बनाई हुई है। आए दिन परेशानी उठानी पड़ रही है। -कमल सैनी, दुकानदार, मोहल्ला सैनीपुरा

बॉक्स

नगर पालिका के कर्मचारी यहां कभी कभार सफाई करने के आते है वो भी सिर्फ खानापूर्ति करके चले जाते है। गंदगी का ढेर वहीं लगा रहता है। मिट्टी भी सड़क के किनारे छोड़कर चले जाते है। दिनभर मिट्टी उड़कर दुकानों के अंदर आती है। -राहुल अग्रवाल, दुकानदार, महेंद्रगढ़

बॉक्स

इस मार्ग पर दुकानदारों के लिए शौचालय तक नहीं है। नगर पालिका की ओर से रेस्ट हाउस के नजदीक शौचालय बनाया हुआ है। वह भी अधिकांश बंद रहता है। उसके क्लीनिक में मरीज आते है तो उनको अधिक परेशानी उठानी पड़ती है।-डॉ. धर्मेंद्र, दुकानदार, महेंद्रगढ़

----------------

वर्जन:
नगर पालिका की ओर से एक हजार स्ट्रीट लाइट मंगाई गई है। जैसे ही लाइट आएंगी वैसे ही लाइट लगवा दी जाएगी। इसके अलावा जहां-जहां सड़के टूटी हुई है। वहां पर पेचवर्क करवाया जाएगा। नगर पालिका का नया भवन तैयार होने के बाद खाली जगह पर शौचालय बनाया जाएगा। -रमेश सैनी, प्रधान, नगर पालिका, महेंद्रगढ़

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article