फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The demands of the employees of both departments are entirely justified: Satyaveer.

दोनों विभागों के कर्मचारियों की मांगें पूरी तरह जायज : सत्यवीर

Sun, 10 May 2026 11:07 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
The demands of the employees of both departments are entirely justified: Satyaveer.
महेंद्रगढ़। नगर पालिका व दमकल कर्मचारी लंबित मांगों को लेकर हड़ताल पर चल रहे है। दमकल कर्मचारी 33वें दिन व सफाई कर्मचारी 11वें दिन हड़ताल रहे। रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की ओर से धरने पर पहुंचकर कांग्रेस पार्टी की ओर से उन्हें समर्थन दिया।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस अध्यक्ष सत्यवीर यादव झूकिया ने कहा कि आगामी 14 मई को नारनौल मुख्यालय पर कांग्रेस पार्टी की तरफ से कर्मचारियों के समर्थन में जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा जाएगा व उनकी जायज मांगों को मानने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दोनों विभागों के कर्मचारियों की मांगें पूरी तरह जायज हैं लेकिन सरकार मूकदर्शक बनी बैठी है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में धरना और प्रदर्शन करना कर्मचारियों का अधिकार है, लेकिन जब सरकार उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं देती तो यह दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने कर्मचारियों की मांगों पर जल्द संज्ञान नहीं लिया तो कांग्रेस पार्टी हरियाणा स्तर पर कर्मचारियों के समर्थन में बड़ा आंदोलन करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सत्ता में आने से पहले कर्मचारियों से बड़े-बड़े वादे करती थी लेकिन सत्ता में आने के बाद कर्मचारियों की जायज मांगों को नजरअंदाज कर दिया गया।

उन्होंने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है तथा सरकार कर्मचारी, व्यापारी, किसान और युवाओं सहित हर वर्ग को गुमराह करने का कार्य कर रही है। इस अवसर पर उनके साथ संगठन महासचिव मंजीत यादव, सुमेर सिंह, प्रदीप यादव, प्रो. राजवीर यादव, अनिल डागर, जितेंद्र चोटी, भगवान सिंह, गीता देवी, वीरभान, कृष्ण कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed