फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The demand has been raised to start another bus service to Delhi.

Mahendragarh-Narnaul News: दिल्ली के लिए एक और बस शुरू कराने की उठाई मांग

Fri, 09 Jan 2026 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
The demand has been raised to start another bus service to Delhi.
फोटो संख्या:65- महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर खड़ी बसें---संवाद
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ से दिल्ली के लिए वर्तमान में महज एक बस चल रही है। इससे प्रतिदिन यात्रा करने वाले विद्यार्थियों, नौकरीपेशा और व्यापारियों को निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे न केवल आर्थिक बोझ बढ़ रहा है बल्कि समय की भी बर्बादी हो रही है।
विज्ञापन

यात्रियों ने बताया कि दिल्ली के लिए एक ही बस सेवा होने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। दिल्ली के लिए बस सेवा सुबह के समय चलती है उसके बाद चार बसे गुरुग्राम तक चलती है।
विज्ञापन

ऐसे में सुबह 5:30 बजे के बाद यात्रियों को दिल्ली के लिए सीधी बस सेवा नहीं मिलने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। महेंद्रगढ़ से प्रतिदिन बस स्टैंड से दिल्ली के लिए 200 से अधिक यात्री आवागमन करते हैं। सुबह के समय अगर बस सेवा नहीं मिलती है तो उन्हें गुरुग्राम तक जाना पड़ता है। उसके बाद गुरूग्राम में बस में बदलनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ बस स्टैंड के लिए सुबह साढ़े पांच बजे दिल्ली के लिए रवाना होती है। इसके बाद सुबह 6 बजे महेंद्रगढ़ से गुरूग्राम वाया फरीदाबाद, सुबह साढ़े छह बजे महेंद्रगढ़ से गुरुग्राम, सुबह 7 बजे महेंद्रगढ़ से गुरूग्राम वाया पलवल तक, 6.40 महेंद्रगढ़ से गुरुग्राम वाया बवानिया होकर जाती है।
यात्रियों ने बताया कि विभाग की ओर से सुबह आठ बजे के बाद दिल्ली के लिए एक ओर बस शुरू करनी चाहिए। ताकि सतनाली, महेंद्रगढ़ व कनीना क्षेत्र के लोगों को फायदा होगा।

-------------
वर्जन:
दिल्ली के लिए बस सेवा शुरू कराने के लिए कोई मांग पत्र नहीं मिला है। अगर मांग पत्र मिलता है तो दिल्ली के लिए बस सेवा शुरू की जाएगी। यात्रियों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं होने दी जाएगी। -हरिकिशन, इंचार्ज, बस स्टैंड, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed