फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The death of a cow suffering from lumpy skin disease, the work of applying the vaccine started

लंपी चर्म रोग से नारनौल गोशाला में एक गाय की मौत, गोशालाओं में वैक्सीन लगाने का काम शुरू

Fri, 19 Aug 2022 11:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
The death of a cow suffering from lumpy skin disease, the work of applying the vaccine started
नारनौल। लंपी चर्म रोग से संक्रमित एक गाय की नारनौल गोशाला में मौत हो चुकी है। लंपी चर्म रोग की रोकथाम और गोशालाओं में वैक्सीन लगाने के लिए पशुपालन एवं डेयरी विभाग ने 21 टीमें गठित की हैं। पशु चिकित्सालयों में वैक्सीन की डोज पहुंचाई जा चुकी है। जिले में अभी तक कोई नया केस नहीं मिला है। अब तक जिले में गोट पॉक्स वैक्सीन की 21 हजार डोज पहुंच चुकी है। एक पशु में एक एमएल डोज लगाई जा रही है।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ चारों तरफ से राजस्थान से घिरा है जिससे गोशालाओं व गांवों में वैक्सीन लगाने का अभियान चलाया गया है। वहीं लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जो पशु लंपी चर्म रोग से ग्रसित हैं उनको यह वैक्सीन नहीं लगाई जा रही है। पशुपालन विभाग के अनुसार जिले की विभिन्न गोशालाओं समेत 51 हजार गोवंश हैं। उप निदेशक पशु पालन एवं डेयरी विभाग डॉ. नसीब सिंह ने बताया कि लंपी चर्म रोग मौसम में आये बदलाव व मक्खी मच्छर के काटने से हो रहा है। इसमें पशुपालकों को घबराने की जरूरत नहीं है। पशुपालक पशुपालन विभाग के पशु चिकित्सक की सलाह से ही पशुओं को टीका लगवाएं। टीकाकरण के बाद रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित होने 14 से 21 दिन का समय लगता है। अत: इस अवधि में संक्रमण की संभावना हो सकती है।
विज्ञापन

वर्जन
लंपी संक्रमण से बचाव के लिए जिले में वैक्सीन की 21 हजार डोज आ चुकी है। प्रथम चरण में गोशालाओं में टीकाकरण किया जा रहा है। इसके लिए 21 टीमें गठित की गई हैं। -डॉ. नसीब सिंह, उप निदेशक पशु पालन एवं डेयरी विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed