फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The days of dividers littered with dirt will change

Mahendragarh-Narnaul News: गंदगी से अटे पड़े डिवाइडर के दिन बदलेंगे

Sat, 01 Mar 2025 11:03 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 01 Mar 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
The days of dividers littered with dirt will change
फोटो नंबर-04रेवाड़ी रोड से सिंघाना रोड तक डिवाइडरों की सफाई कर डाली जा रही ​मिट्टी। संवाद
नारनौल। शहर में जल्द ही गंदगी से अटे पड़े डिवाइडर के दिन बदलेंगे। इसके लिए नगर परिषद की तरफ से डिवाइडर की सफाई का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

बता दें कि रेवाड़ी रोड से सिंघाना रोड तक नगर परिषद ने 2017 में करीब नौ लाख रुपये की लागत से डिवाइडर को ठीक करवाया था। इसके बाद इन डिवाइडर के बीच हरे-भरे पौधे लगाकर इन्हें फूलों से महकाया जाना था, लेकिन इन डिवाइडर की सुध नहीं लेने से फूलों से महकने के बजाय गंदगी से अटे पड़े थे। इसको लेकर अमर उजाला के 24 फरवरी के अंक में ‘फूलों से महकना था... कचरे से पटे डिवाइडर’ शीर्षक से खबर छपी थी।
इसके बाद नप प्रशासन ने डिवाइडर की सुध ली। अब सुंदरीरकण का कार्य शुरू कर दिया। अब रेवाड़ी रोड से सिंघाना रोड सुभाष पार्क तक इन डिवाइडर की सफाई, मिट्टी डालने का कार्य किया रहा है।
विज्ञापन

मिट्टी डालने के बाद नगर परिषद द्वारा इनमें पौधे भी लगाए जाएंगे। नगर परिषद द्वारा इन डिवाइडर पर लगे लोगों के प्रचार बोर्ड भी हटवा दिए गए हैं। रेवाड़ी रोड से सिंघाना रोड तक बने इन डिवाइडर के बीच में लोगों ने अपना कूड़ा डालना शुरू कर दिया था, जिससे यह शहर की सुंदरता पर ग्रहण लगा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed