फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   the day has dowened 5 digri temprachar

दिन का पारा पांच डिग्री गिरा बर्फीली हवाओं से ठिठुरे लोग

Tue, 24 Dec 2019 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
the day has dowened 5 digri temprachar
जिले में ठंड व शीतलहर के साथ कोहरे का कहर जारी है। लगातार चार दिनों से पड़ रहे कोहरे के कारण मंगलवार को अधिकतम तापमान में भी पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 13.2 डिग्री व न्यूनतम 3.7 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि सोमवार को अधिकतम 18 डिग्री व न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस रहा था। कोहरे के कारण लोग दिनभर ठिठुरते रहे। वहीं स्कूली बच्चों को भी ठंड के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ठंड बढ़ने से अभिभावकों को भी बच्चों के बीमार होने का डर सता रहा है। अभिभावकों ने सरकार व प्रशासन से स्कूलों का अवकाश करने की मांग की है।
विज्ञापन

सोमवार को जहां नारनौल देश में सबसे ठंडा रहने के बाद मंगलवार को ठंड में थोड़ी राहत मिली है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई जबकि अधिकतम तापमान में 5 डिग्री की गिरावट होने से लोगों दिनभर ठिठुरते रहे। रातभर कोहरा गिरने के कारण सुबह पेड़ बारिश की बूंदों की तरह टपक रहे थे। दोपहर बाद करीब एक बजे सूर्यदेव के दर्शन होने से ठंड से लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ली।
विज्ञापन

ठंड के मौसम को देखते हुए डीसी ने जारी की एडवाइजरी
ठंड के मौसम को देखते हुए उपायुक्त जगदीश शर्मा ने नागरिकों को सलाह दी है कि वे शीत लहर के दौरान आवश्यक सावधानियां बरतें। विशेषकर बच्चे व बूढ़े पर्याप्त मात्रा में गर्म कपड़े पहनें। उन्होंने बताया कि हरियाणा आपदा प्रबंधन विभाग की हिदायतों अनुसार हर नागरिक मौसम के पूर्व अनुमान की जानकारी रखें तथा साथ ही आपातकालीन स्थिति में सूचना की जानकारी पुख्ता रखें। डीसी ने सभी से आह्वान किया कि वे अपने आस-पड़ोस में इस बात पर नजर रखें कि कोई वृद्ध अकेला रहता है तो उसका हाल-चाल जानते रहें। कई बार सर्दी के मौसम में उनके लिए बहुत मुश्किल हो जाती है। यह हम सबका फर्ज बनता है कि ऐसे बड़े-बुजुर्गों का हाल-चाल जानते रहें। बाहर निकलते समय मफलर का प्रयोग करें व घर में भी दरवाजे को बंद रखें। नियमित रूप से गर्म पेय लेते रहें। गर्मी के आपूर्ति के लिए गर्म प्रकार का भोजन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed