फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The date of birth of the elders of the state up to 55 years will be verified

महेंद्रगढ़-नारनौल: प्रदेश के 55 साल तक के बुजुर्गों की डेट ऑफ बर्थ होगी सत्यापित

Wed, 15 Feb 2023 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 15 Feb 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
The date of birth of the elders of the state up to 55 years will be verified
नारनौल। प्रदेश के 55 साल के सभी बुजुर्गों की डेट ऑफ बर्थ (उम्र) परिवार पहचान पत्र के जरिये सत्यापित की जाएगी। इसके लिए अभियान शुरू किया जाएगा। इसका काम लोकल क्रीड ऑपरेटरों को दिया गया है। क्रीड की तरफ से इसके निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जिन लोगो की उम्र 55 साल हो चुकी है उन सभी लोगों को अपना जन्म प्रमाण पत्र, दसवीं का सर्टिफिकेट, एसएलसी या वोटर कार्ड लेकर अपने-अपने वार्ड के लोकल क्रीड ऑपरेटरों के पास जाना होगा। हर वार्ड में लोकल ऑपरेटरों की ड्यूटियां लगा दी गई है। जब लोग सर्टिफिकेट लेकर जाएंगे तो संबंधित लोकल क्रीड ऑपरेटर द्वारा दस्तावेज में मौजूद डेट ऑफ बर्थ की सत्यापन करने का काम किया जाएगा। डेट ऑफ बर्थ की वेरीफिकेशन होने के बाद उन लोगों की बुढ़ापा पेंशन बनने में किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आएगी। सत्यापन होने के बाद पात्रों की 60 साल की उम्र होने पर उसकी बुढ़ापा पेंशन ऑटोमेटिक बन जाएगी। पात्रों से केवल स्वघोषणा पत्र भरवाया जाता है। बाकी काम विभाग का रहता है ऐेसे में पात्र को संबंधित विभाग के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
विज्ञापन

कैंप लगाकर भी हुई थी सत्यापन के कार्य
क्रीड विभाग द्वारा जनवरी माह में पांच दिवसीय कैंप लगाए गए थे। इन कैंपों में भी बुजुर्गों की डेट ऑफ बर्थ की सत्यापन का काम किया गया था लेकिन तब ज्यादा लोग नहीं आए थे इसलिए अब दोबारा से क्रीड विभाग द्वारा यह काम शुरू किया गया है ताकि 55 साल के सभी बुजुर्गों की डेट ऑफ बर्थ सत्यापन का काम पूरा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed