{"_id":"61df17ecba64330d425dbecf","slug":"the-dainik-railyatri-federation-submitted-a-memorandum-to-the-railway-minister-regarding-the-demand-of-railway-connectivity-with-chandigarh-narnol-news-rtk635565586","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे की चंडीगढ़ से हो कनेक्टिविटी, मांगों को लेकर दैनिक रेलयात्री महासंघ ने रेलमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे की चंडीगढ़ से हो कनेक्टिविटी, मांगों को लेकर दैनिक रेलयात्री महासंघ ने रेलमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन महेंद्रगढ़ पर स्टेशन मास्टर को ज्ञापन सौंपते दैनिक रेलयात्री महासंघ के सदस्य।
- फोटो : Narnol
महेंद्रगढ़ से चंडीगढ़ के लिए सीधी ट्रेन चलवाने को लेकर दैनिक रेलयात्री महासंघ के सदस्यों ने रेल मंत्री के नाम स्टेशन मास्टर अशोक कुमार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन की एक-एक प्रति प्रधानमंत्री, रेलवे बोर्ड चेयरमैन, सीएम, सांसद, जयपुर जोन, बीकानेर मंडल के उच्च अधिकारियों को प्रेषित की है। दैनिक रेलयात्री महासंघ के अध्यक्ष रामनिवास पाटोदा ने बताया कि लोहारू, महेंद्रगढ़ व रेवाड़ी रेलवे रूट से आज तक प्रतिदिन लंबी दूरी की कोई भी ट्रेन सुविधा इस क्षेत्र को नहीं मिल पाई है। उन्होंने रेल मंत्री से मांग की है कि जयपुर वाया सीकर, लोहारू, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम व दिल्ली के रास्ते एक नई एक्सप्रेस लिंक करवाने की मांग की है। ज्ञापन के माध्यम से रेलमंत्री को सुझाव दिया है कि गाड़ी संख्या 14795-96 जनता एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 14095-96 हिमालय क्वीन का लिंक सुबह पानीपत जंक्शन में बनता है और शाम के समय पानीपत में लिंक खत्म होता है। गाड़ी संख्या 14795-96 एकता एक्सप्रेस भिवानी से चंडीगढ़ में कोई एसी या स्लीपर कोच नहीं है जिससे भिवानी क्षेत्रवासी परेशान है। एकता एक्सप्रेस का लिंक हिमालय क्वीन के साथ अगर खत्म किया जाए तो एकता एक्सप्रेस को सव्वायत रूप से भिवानी की बजाए रेवाड़ी से चंडीगढ़ चलाया जाए तो भिवानी व रेवाड़ी क्षेत्रवासियों की पुरानी मांग पूरी हो जाएगी।
गाड़ी संख्या 14021-22 सैनिक एक्सप्रेस पहले मीटर गेज समय में भी जयपुर से दिल्ली प्रतिदिन चलती थी। राजस्थान राज्य व दक्षिण हरियाणा सीकर-झुझुंनू पूरे शेखावटी क्षेत्र की जयपुर-दिल्ली-चंडीगढ़ की रेल से क्नेक्टिविटी हो जाएगी और हरियाणा राज्य के लोहारू, सतनाली, महेंद्रगढ़, कनीना, डहीना, रेवाड़ी, गुरुग्राम को राजधानी चंडीगढ़ व जयपुर रेल सेवा से प्रतिदिन रेल सेवा मिल जाएगी।
चंडीगढ़ के लिए आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा
गाड़ी संख्या 14795-96 एकता एक्सप्रेस के छह कोच गाड़ी संख्या 14095-96 हिमालय क्वीन के 9 कोच 14021-22 सैनिक एक्सप्रेस में 15 कोच कुल मिलाकर 30 कोचों में तीन गाड़ियां चल रही हैं। उन्होंने मांग की है कि 8 कोच और नए मिल जाए तो तीनों गाड़ियों का संचालन प्रतिदिन अलग-अलग रूट से चंडीगढ़ के लिए मिल जाएगा क्योंकि इस क्षेत्र की जनता को चंडीगढ़ के लिए आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि हरियाणा रोडवेज में अधिक किराया व अधिक समय लगता है। अगर राजधानी चंडीगढ़ के लिए ट्रेन सुविधा मिल जाए तो लोगों को समय व धन दोनों की बचत होगी।
विज्ञापन
क्षेत्र के साथ भेदभाव हो रहा
क्षेत्र की जनता ने देश व प्रदेश में भाजपा सरकार को अपना पूरा समर्थन देकर सांसद व विधायक को चुना है। उन्होंने कहा कि भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र में भाजपा सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह को लगभग 7 साल सांसद बने हो गए हैं परंतु सांसद धर्मबीर ने रेल मंत्री से ट्रेनों की समस्या को लेकर एक बार मुलाकात नहीं की है। मुख्यमंत्री ने भी पिछले दिनों में रेलमंत्री से मिलकर उत्तरी हरियाणा के लिए नई रेल लाइन, ठहराव, विस्तार व नई ट्रेन चलाने की मांग की थी। पाटोदा ने कहा की हमारे जनप्रतिनिधि की की उदासीनता के कारण हमारे क्षेत्र के साथ भेदभाव हो रहा है। उत्तरी हरियाणा के लिए मुख्यमंत्री, सांसद, केंद्र सरकार भी नए-नए रेलवे प्रोजेक्ट मंजूर करवाते रहते है लेकिन हमारे जनप्रतिनिधि इन रेलवे के प्रपोजल को पास नहीं करा पा रहे हैं।