फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The cow guard caught a truck full of cattle, one arrested

गोरक्षा दल ने गोवंश से भरे ट्रक को पकड़ा, एक गिरफ्तार

Sat, 25 Jul 2020 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
The cow guard caught a truck full of cattle, one arrested
ट्रक से गौवंश को उतारते गौ रक्षक दल के सदस्य। - फोटो : Narnol
नांगल चौधरी थाना पुलिस और खेतड़ी गोरक्षा दल ने वीरवार की रात करीब 10 बजे 28 गोवंश से भरे ट्रक को पकड़ा। अंधेरे का फायदा उठाकर ट्रक चालक व एक अन्य भागने में कामयाब रहा। लेकिन एक आरोपी पकड़ में आ गया। वहीं गो तस्कर के कब्जे से छुड़ाए गए गोवंश को नांगल चौधरी गोशाला में छोड़ा गया है। जिसमें छह गायें गंभीर रूप से घायल हो गई थी, जिनकी शुक्रवार सुबह मौत हो गई। दूसरी ओर पुलिस ने आरोपियों पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

नांगल चौधरी गौरक्षा दल के सदस्य नवनीत दहिया ने बताया कि बीती रात्रि को टीम खेतड़ी से सूचना मिली के कुछ गोतस्कर डाबला क्रशर जोन से गोवंशों को गोकसी के लिए लेकर ट्रक में भरकर अलवर राजस्थान ले जा रहे हैं। जिसकी सूचना मिलने पर नांगल चौधरी टीम मिली हुई लोकेशन पर पहुंच गई। दोनों गोरक्षा टीमों ने आपसी सहायता से पपरना राजस्थान से ट्रक का पीछा करना शुरू किया और चारों तरफ नाकेबंदी की गई। साथ ही इसकी सूचना पुलिस को भी दी। इस दौरान ट्रक चालक ने गोरक्षा दल की गाड़ी को टक्कर मारने कि कोशिश की। लेकिन, चारों तरफ घेराबंदी देखकर चालक ने ट्रक को मौखूता और बामनवास के बीच कच्चे रास्ते से भगाने की कोशिश की। लेकिन, आगे रास्ता अवरूद्व मिला। जिसके चलते ट्रक में सवार अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गए। लेकिन टीम की तत्परता के चलते एक युवक पकड़ में आ गया। जिसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है। वहीं ट्रक को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। गोवंश को नांगल चौधरी गोशाला में छोड़ा गया हैं, लेकिन, दम घुटने के कारण शुक्रवार सुबह छह गोवंश की मौत हो गई है। इस मौके पर गौ रक्षा दल से नवनीत दहिया, आशीष सैनी, वीरेंद्र कुमार, संजय, विक्रम सिंह, रमेश गुर्जर, गौतम, कुलदीप सैनी व अन्य सदस्य उपस्थित थे।
विज्ञापन

पुलिस ने केस दर्ज किया, आरोपी पीजीआई रेफर
नांगल चौधरी थाना प्रभारी राजकरण ने बताया कि विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान अजमेर निवासी महेंद्र के रुप में हुई। जबकि राजू चालक था। वाहन से 28 गाय व सांड को डाबला क्रशर जोन से गो तस्करी के लिए ले जा रहे थे। आरोपी महेंद्र ट्रक की चपेट में आने से पैर फैक्चर हो गया था। एसएचओ ने बताया ट्रक में तीन लोग थे। इसके पीछे पुलिस व गोरक्षा दल लगा हुआ था। खेत में ट्रक फंस गया और कंडक्टर की ओर महेंद्र ने जंप लगा दिया और ट्रक के अगले टायर के नीचे आ गया। एसएचओ व अन्य की टीम ने उसे निकालकर जीएच में भर्ती कराया। जहां से पीजीआई रेफर कर दिया है। पुलिस ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed