फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The councilors woke up the officers of the Public Health Department by playing drums.

Mahendragarh-Narnaul News: पार्षदों ने ढोल बजाकर जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जगाया

Sat, 08 Apr 2023 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 08 Apr 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
The councilors woke up the officers of the Public Health Department by playing drums.
नारनौल। शहर के कई पार्षदों ने शुक्रवार को जन स्वास्थ्य विभाग के नसीबपुर स्थित एसई और एक्सईएन कार्यालय में अनोखे अंदाज में अपना विरोध जताया। पार्षदों ने शहर में सीवरेज ओवरफ्लो तथा गंदे पेयजल की हो रही सप्लाई को लेकर ढोल बजाकर अपना विरोध जाहिर किया।
विज्ञापन

पार्षदों ने आरोप लगाया कि बार-बार शिकायत करने के बाद भी अधिकारी नहीं जाग रहे इसलिए उन्हें खुद ढोल बजाकर अधिकारियो कों नींद से जगाने का काम किया है। यदि अब भी अधिकारी नींद से नहीं जागे तो कार्यालय के बाहर एक दिन के लिए दरी बिछाकर विरोध जताएंगे। उसके बाद भी समाधान नहीं हुआ तो कार्यालय के बाहर 12 दिन के लिए दरी बिछाकर बैठ जाएंगे। उसके बाद कोई बड़ा कदम उठाने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

वार्ड नंबर-20 से पार्षद नितिन चौधरी, वार्ड 15 से पार्षद देवेंद्र, वार्ड नंबर-6 से सुल्तान, वार्ड 27 से रविंदर भाकर, वार्ड 3 से अतर सिंह, वार्ड 30 से मुकेश शर्मा, वार्ड 14 से राजेंदर के अलावा वार्ड सात से पार्षद प्रतिनिधि सुमेर, वार्ड 29 से प्रतिनिधि धर्मेंद्र, वार्ड नंबर-9 से पार्षद प्रतिनिधि भास्कर ने बताया कि उन्हें पार्षद बने 9 माह हो चुके हैं। शहर में लंबे समय से सीवरेज और पानी की समस्या बनी हुई हैं। अधिकतर कॉलोनी में सीवरेज ओवरफ्लो हैं। जगह-जगह गंदा पानी फैल रहा है। पाइप लाइन लीक हैं। विभाग पानी भी समय पर उपलब्ध नहीं करवा था। एक दिन छोड़कर पानी आ रहा है। पानी नहीं आने से लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन करेंगे। पार्षदों ने कहा कि पूरे शहर में सबसे निष्क्रिय विभाग जन स्वास्थ्य विभाग हैं, जहां हम लोग बार-बार लिखित में लेटर हेड पर समस्याओं की शिकायत कर चुके हैं। जन स्वास्थ्य विभाग के ग्रुप पर निरंतर जन समस्याओं से अवगत कराते आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा विभाग के आला अधिकारियों को फोन करके भी समस्याओं के निस्तारण के लिए कहते हैं लेकिन सिवाय झूठे बहानों व आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिलता हैं। इसके बाद कार्यालय के अधीक्षक मौके पर पहुंचे और उच्चाधिकारियों के साथ बातचीत कर ज्ञापन लिया। इसके बाद मौके पर जेई संजय ने आकर सभी पार्षदों की समस्याओं को नोट किया और जल्द समाधान का आश्वासन दिया।
समाधान नहीं हुआ तो 12 दिन तक विभाग की मुर्देनी का शोक जताएंगे
हम कोई राजी ख़ुशी ये ढोल लेकर यहां नहीं आए हैं। हमें इसके लिए विभाग ने मजबूर किया है। हमारे बार बार कहने पर भी शिकायतों को अनसुना किया जा रहा है इसलिए आज हम इस विभाग को ढोल लेकर कुंभकर्णी निंद्रा से जगाने आए हैं। यदि अब भी इसका समय रहते संज्ञान नहीं लिया गया तो हम 12 दिन तक यहां दरी बिछाकर विभाग की मुर्देनी का शोक जताएंगे।
-नितिन चौधरी, पार्षद, वार्ड नंबर-20
डीसी के आदेशों का भी नहीं हो रहा असर
वे लंबे समय से वार्ड में मुख्य रास्तों पर खुले सीवरेज को ढकवाने के लिए लगातार 4 महीनों से लिखित में ज्ञापन दे रहे हैं। खुद उपायुक्त इसका संज्ञान ले चुके हैं और विभाग को आदेश दे चुके हैं, लेकिन विभाग के आला अधिकारियों को शायद उपायुक्त के आदेश भी स्वीकार्य नहीं हैं।
-देवेंद्र, पार्षद, वार्ड नंबर-15
उनके घर में भी नहीं हो रही पानी की आपूर्ति
उनके स्वयं के घर तक पानी की आपूर्ति नहीं हैं। नए वाल्व लगाए नहीं जा रहे या लग गए तो उन्हें प्रयोग में नहीं लाया जा रहा हैं। सीवर की सफाई के लिए अगणित ज्ञापनों का दौर चल चुका हैं लेकिन मामला सिफर निकला।

-रवींद्र भाखर, पार्षद, वार्ड-27
शिकायत के बावजूद समाधान नहीं हो रहा उनके वार्ड में शोभा सागर के पास लाइन टूटी पड़ी हैं, जिसके कारण बेहद गंदे पानी की सप्लाई की जा रही हैं। इसे बार-बार शिकायतों के बावजूद संज्ञान में नहीं लिया जा रहा हैं।
-राजेंद्र कुमार, पार्षद वार्ड नंबर-14
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed