फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The cooler business is estimated to be worth more than Rs 20 crore.

Mahendragarh-Narnaul News: कूलर के व्यापार में 20 करोड़ से ज्यादा रहने का अनुमान

Sun, 22 Feb 2026 11:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
The cooler business is estimated to be worth more than Rs 20 crore.
फोटो नंबर- 13प्रेमचंद जैन, व्यापारी, गांधी बाजार, नारनौल।
नारनौल। गर्मी में इस बार कूलर व्यापारियों को 20 से 25 करोड़ रुपये का व्यापार होने की उम्मीद है। गर्मियों में कूलर की मांग को देखते हुए खुदरा विक्रेता अभी से ऑर्डर देकर माल मंगवा रहे हैं। क्षेत्र में होली के बाद व मार्च के मध्य से कूलर की बिक्री शुरू हो जाती है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार इस बार बाजार में कूलर की विभिन्न वैरायटी लोगों को देखने को मिलेगी। विभिन्न आकार व क्षमता के कूलर बाजार में उपलब्ध है जिनका मूल्य 1500 रुपये से 18 हजार रुपये तक है।
विज्ञापन

खुदरा व्यापारी रमेश कुमार ने बताया कि मुख्य रूप से दुकानों के लिए 46 लीटर, घरेलू उपयोग के लिए 90 लीटर व शादी-विवाह में 150 लीटर टैंक क्षमता के कूलर की मांग सबसे अधिक रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
गत वर्ष कूलर की मांग कम रही थी जिस कारण व्यापार भी कम हुआ था। वहीं इस बार कूलर की मांग में बढ़ोतरी की संभावना को देखते हुए गोदाम में कूलर का स्टॉक तैयार कर रहे हैं। उम्मीद है इस बार अच्छा व्यापार होगा। -प्रेमचंद जैन, व्यापारी, गांधी बाजार, नारनौल।

बॉक्स
क्षेत्र में कूलर के व्यापार से अनेक लोगों को रोजगार मिलता है। गत कुछ वर्षों से एसी की मांग अधिक होने के कारण कूलर में कमी आई है। लेकिन इस साल खुदरा क्षेत्र में कूलर की मांग अधिक है और बेहतर व्यापार की उम्मीद बनी हुई है। -हर्ष जैन, व्यापारी, आजाद चौक, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed