फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The contractor stopped collecting garbage after not receiving the dues

Mahendragarh-Narnaul News: बकाया नहीं मिलने पर ठेकेदार ने कूड़ा उठान बंद किया

Mon, 21 Jul 2025 01:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 21 Jul 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
The contractor stopped collecting garbage after not receiving the dues
फोटो नंबर-05नारनौल के नलापुर चौक बाजार में मुख्य सड़क पर फैली गंदगी। संवाद - फोटो : पुलिस विभाग
नारनौल। इन दिनों नगर परिषद के सफाई व्यवस्था को लेकर गंभीरता से कदम नहीं उठाने के कारण शहर की हालत बद से बदतर होती जा रही है। 30 मई को घर-घर कूड़ा उठान करने वाली कंपनी का ठेका समाप्त हो जाने के बाद परिषद ने समय बढ़ा-बढ़ाकर करीब एक महीने तक काम कराया। ठेकेदार कर्मवीर ने बताया कि बकाया कि तीन करोड़ रुपये नहीं मिलने से करीब एक सप्ताह कूड़ा उठान बंद कर दिया गया है। इससे शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगने लगे हैं। अब नगर परिषद के कर्मचारी ही किसी तरह इस कार्य में जुटे हैं।
विज्ञापन

शहर के लोगों के लिए जो व्यवस्था नगर परिषद ने बनाई थी अब वह ठेकेदार के काम बंद कर देने के कारण बिगड़ती जा रही है। बाजारों और मोहल्लों में घर-घर कूड़ा उठान करने वाली गाड़ियां अब बंद हो गई हैं। इस कारण लोगों के घरों में कूड़ादान भरने लगे हैं। दो-तीन दिन इंतजार करने के बाद जब कूड़ा गाड़ी मोहल्लों में नहीं पहुंची तो लोगों ने कूड़ा फिर से खाली प्लाटों व सड़कों पर डालना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

इसी तरह का हाल बाजारों में हो गया है और दुकानदार भी शाम को जाते समय कूड़ा सड़कों पर डालने लगे हैं। कई स्थानों पर गंदगी के ऐसे ढेर लग गए हैं कि वातावरण दूषित होने लगा है। सड़कों व खाली प्लाटों पर फैली गंदगी के कारण मच्छरों की भरमार होने लगी है। शहर के कई स्थानों पर करीब चार महीने पहले तत्कालीन डीएमसी आनंद शर्मा द्वारा डंपिंग स्थानों की सफाई करवा कर कूड़ा डालने के लिए प्रतिबंध लगा दिया था, लेकिन अब इन स्थानों पर भी लोगों ने फिर से कूड़ा डालना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
अब नप के 203 कर्मचारी सफाई में जुटे

ठेकेदार द्वारा घर-घर कूड़ा उठान बंद कर देने के बाद अब नगर परिषद के 203 कर्मचारी ही सवा लाख की आबादी वाले शहर की सफाई व्यवस्था में जुटे हैं। जिन पर अब कूड़ा उठान का अतिरिक्त भार भी आ गया है। पहले कूड़ा उठान करने के लिए कंपनी के करीब 60 व्यक्ति अतिरिक्त लगे हुए थे। शहर में नगर परिषद के ज्यादातर कर्मचारी झाड़ू निकालने व नालियों की सफाई का कार्य ही करते हैं। कूड़ा उठान के लिए करीब 15 से 20 कर्मचारी ही लगे हुए हैं, जबकि कूड़ा उठान के लिए पहले कंपनी के 40 टेंपो, ट्रैक्टर व लोडर लगे हुए थे। जो शहर में रोजाना 60 टन कूड़े का उठान किया करते थे।

बाक्स
एक सप्ताह से अधिक समय से कूडा गाड़ी नहीं आ रही है। इस कारण सड़क किनारे और खाली जगह पर कूड़े के ढेर लगे हैं। इससे आसपास दुर्गंध उठती रहती है। बीमारी फैलने का खतरा बना रहता है।-शकुंतला देवी, रामकरण दास कॉलोनी
बाक्स

कूड़ा उठान करने वाली गाड़ी पहले तीन दिन में एक बार आती थी। अब तो लंबे समय से गाड़ी नहीं आ रही है। इस कारण आमजन को कूड़ा निस्तारण के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर प्रशासन को ध्यान देना चाहिए।-सीमा देवी, श्याम कॉलोनी



वर्जन

सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। चार महीने सफाई के लिए करीब 80 लाख रुपए का टेंडर भी लगा दिया गया है। जब तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं होती तब तक कंपनी के कुछ टैंपों भी लिए गए हैं जिनसे कूड़ा उठान का कार्य करवाया जा रहा है।



विकास शर्मा। जेई नगर परिषद, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed