फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The condition of farmers is becoming pitiable: Naresh

किसानों की दयनीय हालत हो रही : नरेश

Thu, 14 Aug 2025 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 14 Aug 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
The condition of farmers is becoming pitiable: Naresh
फोटो 40 जजपा कार्यालय में बैठक में मौजूद कार्यकर्ता।स्रोत प्रवक्ता
नारनौल। जननायक जनता पार्टी के किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश द्वारका, महिला मोर्चा की प्रदेश प्रभारी किरण पूनिया और प्रदेश अध्यक्ष रजनी मलिक ने बुधवार को जिला कार्यालय नारनौल में सक्रिय कार्यकर्ताओं की बैठक ली।
विज्ञापन

अध्यक्षता जिला प्रधान राजकुमार खातोद ने की। किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश द्वारका ने कहा कि जब पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला सरकार में साझेदार थे, तब किसानों को कोई भी समस्याएं नहीं आती थीं। आज किसानों की दयनीय हालत हो रही है। जब किसान खाद लेने जाता है उसे कहीं नहीं मिलता है।
विज्ञापन

प्रदेश महिला मोर्चा की प्रभारी किरण पूनिया ने कहां कि पूर्व विधायक विधायक नैना चौटाला के प्रयासों से महिलाओं का पंचायती राज में 50 प्रतिशत आरक्षण दिलाकर महिलाओं का मान सम्मान बढ़ाया था। राशन डिपो में आरक्षण दिलाया था, उन्होंने हर वक्त महिलाओं की आवाज विधानसभा में उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष रजनी मलिक ने कहा कि आज हरियाणा में महिलाएं कहीं सुरक्षित नहीं है। छोटी बच्चियों के साथ दुराचार हो रहे हैं। जिला प्रभारी राकेश जाखड़ ने कहा कि किसी भी देश के विकास के लिए किसान का समृद्ध होना बहुत जरूरी होता है। इस मौके पर सुरेंद्र पटिकारा, बेदू राता, दिनेश तंवर, हरचंद मास्टर, रामकुमार मकसुसपुर, वीरेंद्र घटाशेर, धर्मवीर प्रधान, वरिष्ठ अधिवक्ता अजय चौधरी, केशव वर्मा, सुरेश शास्त्री, महेंद्र खन्ना, जय सिंह सैन, विनोद भील, प्रमोद ताखर सहित अनेक महिला नेत्री उपस्थित थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed