{"_id":"652ae3a4c91c89d0930791a6","slug":"the-condition-of-44-streets-will-improve-in-the-first-phase-preparations-are-underway-to-launch-the-tender-narnol-news-c-196-1-nnl1004-5406-2023-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: 44 गलियों की सुधरेगी पहले चरण में हालत, टेंडर छोड़ने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: 44 गलियों की सुधरेगी पहले चरण में हालत, टेंडर छोड़ने की तैयारी
Sun, 15 Oct 2023 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 15 Oct 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। अब शहर के 1 से 12 वार्ड की 44 गलियों में पैचवर्क व टाइल की सड़क बनाने के लिए नगर परिषद विभाग की तरफ से टेंडर छोड़ने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके बाद 2.40 करोड़ रुपये के बजट में निर्माण कार्य जल्द शुरू हो जाएगा।
शहर की सरकार के चुनाव को एक साल से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन 31 वार्डों में विकास के नाम पर विकास कार्य शुरू नहीं हो सका था। शहर की सरकार के लिए गत वर्ष 19 जून को चुनाव करवाए गए थे, जिनका परिणाम 22 जून को घोषित किया था। चुनाव के बाद विधिवत पार्षदों व चेयरपर्सन ने शपथ लेकर कार्यभार संभाला था। शहरी सरकार गठन के बाद वार्ड पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों में विकास कार्याें के लिए हाउस की बैठकों में प्रस्ताव दिए, मगर नगर परिषद गठन के करीब 14 माह बाद पार्षदों को अपने वार्डों में विकास कार्यों के लिए 6.50 करोड़ रुपये बजट जारी किया गया है। इसमें प्रत्येक वार्ड में करीब 20-20 लाख रुपये के विकास कार्य करवाए जाएंगे। अब 1 से 12 वार्ड तक की सड़क का टेंडर छोड़ते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इसके बाद दूसरे चरण में 13 से 24 व अंतिम चरण में बचे हुए वार्डाें की सड़कों का निर्माण कार्य किया जाएगा।
1 से 12 वार्ड तक सड़कों की मरम्मत व निर्माण कार्य
-वार्ड नंबर 1 में 19,61,901 रुपये की लागत में 8 सड़कों की मरम्मत व निर्माण किया जाएगा।
- वार्ड नंबर 2 में 20,01,534 रुपये की लागत से 3 गलियों में टाइल की सड़क बनाई जाएगी।
- वार्ड नंबर 3 में 18,38,741 रुपये की लागत से एक गली व एक चौपाल की मरम्मत की जाएगी।
-वार्ड नंबर 4 में 20,37,355 रुपये की लागत से 3 टाइल की सड़क बनाई जाएगी।
-वार्ड नंबर 5 में 21,06,899 रुपये की लागत से 5 टाइल की सड़क की बनाई जाएगी।
-वार्ड नंबर 6 में 20,42,200 रुपये की लागत से तीन गलियों में पैच वर्क व टाइल की सड़क बनाई जाएगी।
-वार्ड नंबर 7 में 2010501 रुपये की लागत से 7 टाइलों की सड़क बनाई जाएगी।
-वार्ड नंबर 8 में 20,50000 रुपये की लागत से बीपीएल कॉलोनी की फिरनी व टाइल की सड़क बनाई जाएगी।
-वार्ड नंबर 9 में 2003432 रुपये की लागत से 4 टाइलों की सड़क बनाई जाएगी।
-वार्ड नंबर 10 में 20,14,800 रुपये की लागत से पैचवर्क व टाइल की सड़क बनाई जाएगी।
-वार्ड नंबर 11 में 20,09,228 रुपये की लागत से दो गलियों में टाइल की सड़क बनाई जाएगी।
-वार्ड नंबर 12 में 20,05,193 रुपये की लागत से दो गलियों में पैचवर्क व टाइल की सड़क बनाई जाएगी।
1 से 12 वार्ड में 44 गलियों में सड़क निर्माण व पैचवर्क के लिए बजट जारी किया गया है। अब टेंडर छोड़ा जाएगा और उसके बाद 1 से 12 वार्ड की सड़कों का निर्माणशुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
-सुंदर सिंह, एक्सईएन नगर परिषद नारनौल।