फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The college team, which returned after winning the overall trophy, was honored.

Mahendragarh-Narnaul News: ऑलओवर ट्रॉफी जीतकर लौटी महाविद्यालय की टीम को किया सम्मानित

Sun, 15 Feb 2026 11:46 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
The college team, which returned after winning the overall trophy, was honored.
फोटो नंबर-01महाविद्यालय की विजेता टीम को सम्मानित करते स्टाफ सदस्य। स्रोत-संस्थान - फोटो : सांकेतिक
नारनौल। राजकीय महाविद्यालय के यूथ रेडक्रॉस विद्यार्थियों ने जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए लगातार तीसरी बार ऑल ओवर ट्रॉफी जीतकर जीती है। यह उपलब्धि जिला रेडक्रॉस सोसायटी महेंद्रगढ़ के सौजन्य से आयोजित पांच दिवसीय जिला स्तरीय यूथ रेडक्रॉस शिविर में हासिल की गई।
विज्ञापन

शिविर का संचालन जिला रेडक्रॉस प्रधान एवं उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार व सचिव बलवान सिंह के दिशा-निर्देशों में किया गया। जिलास्तरीय प्रतियोगिताओं में सरकारी व निजी महाविद्यालयों की कुल 19 टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं में मॉक ड्रिल, प्रश्नोत्तरी, सोलो डांस, वाद-विवाद और खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इन प्रतियोगिताओं में राजकीय महाविद्यालय नारनौल की टीम ने अधिकतर प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम को बेस्ट टीम व ऑल ओवर ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। इसके अलावा प्रोफेसर डॉ. चंद्र मोहन को बेस्ट काउंसलर व रिसोर्स पर्सन तथा कुलदीप कुमार को बेस्ट यूथ मेल का खिताब मिला।

पूर्व प्राचार्य डॉ. पूर्ण प्रभा ने लगातार तीसरी बार जीत को क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। शिविर के दौरान पर्यावरण संरक्षण, आपदा प्रबंधन, पौधरोपण, नशा मुक्ति, सड़क सुरक्षा, रक्तदान, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और मतदाता जागरूकता जैसे अभियानों का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed