फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The cold weather has boosted the dry wood business, with a daily consumption of 50 quintals.

Mahendragarh-Narnaul News: ठंड ने बढ़ाया सुखी लकड़ी का कारोबार, प्रतिदिन 50 क्विंटल की खपत

Tue, 06 Jan 2026 02:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
The cold weather has boosted the dry wood business, with a daily consumption of 50 quintals.
फोटो संख्या:72- महाराणा प्रताप चौक पर दुकान पर रखी लकड़ियां--संवाद
महेंद्रगढ़। ठंड बढ़ने के कारण लोग अपने घरों, दुकानों और सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाकर राहत पाने का प्रयास कर रहे हैं। इसके चलते लकड़ी का कारोबार इन दिनों अच्छा चल रहा है। महेंद्रगढ़ में प्रतिदिन करीब 50 क्विंटल लकड़ी की खपत हो रही है।
विज्ञापन

बाजार में लकड़ी लगभग आठ से दस रुपये प्रति किलो के हिसाब से सुखी लकड़ी मिल रही है। मांग को देखते हुए व्यापारी आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ अन्य जिलों से भी लकड़ी मंगा रहे हैं ताकि बाजार में आपूर्ति बनी रहे।
विज्ञापन

लकड़ी की यह आवक न केवल व्यापारियों के लिए लाभकारी साबित हो रही है, बल्कि इससे परिवहन से जुड़े लोगों को भी काम मिल रहा है। लकड़ियां अलाव व चूल्हें के लिए लोग खरीदारी कर रहे है। इसके साथ-साथ होटलों में तंदूर के लिए भी लकड़ियां अच्छी बिक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
जैसे-जैसे तापमान गिरता है, वैसे-वैसे लकड़ी की मांग और बढ़ जाती है। खासकर सुबह और देर शाम के समय अलाव जलाने के लिए लोग अधिक मात्रा में लकड़ी खरीद रहे हैं। शहर के चौराहों, बस स्टैंड, सब्जी मंडी और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाते हुए लोग सर्दी से बचाव करते नजर आ रहे हैं। -राजेंद्र, दुकानदार

बॉक्स
लकड़ी के इस बढ़ते कारोबार से स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिल रही है। सर्दी के मौसम में यह कारोबार उनके लिए संजीवनी की तरह है। अन्य दिनों की तुलना में इन महीनों में बिक्री हो रही है। बढ़ती मांग, स्थिर दाम और लगातार हो रही खपत के चलते आने वाले दिनों में भी लकड़ी का कारोबार अच्छा होने की उम्मीद है।-हंसराज, दुकानदार

फोटो संख्या:72- महाराणा प्रताप चौक पर दुकान पर रखी लकड़ियां--संवाद

फोटो संख्या:72- महाराणा प्रताप चौक पर दुकान पर रखी लकड़ियां--संवाद

फोटो संख्या:72- महाराणा प्रताप चौक पर दुकान पर रखी लकड़ियां--संवाद

फोटो संख्या:72- महाराणा प्रताप चौक पर दुकान पर रखी लकड़ियां--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed