{"_id":"6595a5b40393b3e8790e1120","slug":"the-clearer-and-purer-the-pronunciation-the-more-effective-the-language-rajesh-dua-narnol-news-c-203-1-sroh1011-6485-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"उच्चारण जितना स्पष्ट और शुद्ध, भाषा उतनी ही प्रभावशाली: राजेश दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उच्चारण जितना स्पष्ट और शुद्ध, भाषा उतनी ही प्रभावशाली: राजेश दुआ
Wed, 03 Jan 2024 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 03 Jan 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। आरपीएस विद्यालय में बुधवार को भाषा शिक्षण पर सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य वक्ता राजेश दुआ ने शिक्षकों को शिक्षण कार्य के बेहतर टिप्स दिए। सेमिनार का शुभारंभ करते हुए आरपीएस ग्रुप की चेयरपर्सन डॉ. पवित्र राव ने कहा कि व्यक्ति जीवन भर सीखता है। इस प्रकार के सेमिनार ज्ञान को बढ़ाने व शिक्षण कार्य को ओर बेहतर व रुचिकर बनाने में काफी लाभदायक होते हैं। इसलिए हमें जहां से भी अच्छी बात सीखने को मिले इसका लाभ उठाना चाहिए।
प्राचार्य डॉ. किशोर तिवारी ने भी शिक्षकों को सेमिनार से लाभ उठाते हुए अपने शिक्षण कार्य को ओर बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर मुख्य वक्ता राजेश दुआ ने कहा कि भाषा शिक्षण में उच्चारण का बड़ा महत्व होता है जितना स्पष्ट और शुद्ध उच्चारण करेंगे, भाषा उतनी ही प्रभावशाली होगी। बोलने में ज्यादा जटिल शब्दों का इस्तेमाल न करें, सरल शब्दों का इस्तेमाल करें। भाषा को बोलते समय गति 110 से 120 शब्द प्रति मिनट होने चाहिए। उन्होंने बताया कि प्रथम भाषा हिंदी और द्वितीय भाषा अंग्रेजी के सामान्यार्जन के लिए विद्यार्थी को अनुकूल वातावरण देने की आवश्यकता होती है। सेमिनार में प्राथमिक व माध्यमिक शाखा के अध्यापक व अध्यापिकाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इस मौके पर उप प्राचार्य दिनेश कुमार, ममता यादव, अनिता मौजूद रही।