फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The cleanliness system of the city is broken, there are heaps of garbage everywhere.

Mahendragarh-Narnaul News: शहर की सफाई व्यवस्था चौपट, जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर

Sun, 01 Sep 2024 11:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 01 Sep 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
The cleanliness system of the city is broken, there are heaps of garbage everywhere.
फाेटो संख्या:61- मुन्नालाल--संवाद
महेंद्रगढ़। कूड़े का नियमित उठान नहीं होने के कारण शहर में सफाई व्यवस्था बदहाल है। शहर में अनेक स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे रहते है। बेसहारा गोवंश दिनभर इनमें मुंह मारते रहते है। शहर के मुख्य चौक चौराहों से लेकर गलियों तक जगह-जगह कूड़े के ढेर लग जाते है।
विज्ञापन

भूतपूर्व सैनिक कैंटीन के सामने कूड़े के ढेर से लोग परेशान हैं। यह शहर का मुख्य मार्ग है। रविवार को शहर में सफाई नहीं होने के कारण सोमवार को सुबह कर्मचारी दिनभर मशक्कत करने के बाद भी पूरा कचरे का उठान नहीं कर पाते है। शहरवासियों का कहना है कि रविवार के दिन शहर में सफाई नहीं होती। अगर प्रतिदिन कचरे का उठान हो जाए तो किसी को परेशानी नहीं होगी। कूड़े के ढेरों में मच्छर पनपने लग जाते है।
विज्ञापन

यहां से सबसे अधिक लगा रहता है कूड़े का ढेर
शहर के विश्वकर्मा चौक, सिनेमा रोड, मोहल्ला पड़ाव, मोहल्ला जवाहरनगर, मोहल्ला वाल्मीकि, सैनी स्कूल के पास, राम विहार कालाेनी के सामने, मोहल्ला नीमड़ी नीचे, रामलीला परिषद के पास, मसानी चौक, पुराना बिजली बोर्ड पर सबसे अधिक कूड़े का ढेर लगा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिदिन कूड़े का उठान होना चाहिए। रविवार को कूड़ा नहीं उठाने के कारण और कूड़ा एकत्रित हो जाता है। नपा प्रशासन को रविवार का भी कूड़े का उठाना करना चाहिए।
मुन्नालाल
मुख्य चौक-चौराहों पर कूड़े के कारण राहगीरों को काफी परेशानी होती है। रामविहार कॉलोनी के सामने कूड़े का ढेर लगा रहता है। रविवार को सफाई कर्मचारी नहीं आने के कारण और अधिक कूड़ा एकत्रित हो जाता है।
अमित शर्मा
दिनभर लोग कूड़े के ढेरों व बदबू से परेशान रहते है। लोग प्रतिदिन रामलीला परिषद के पास कूड़ा डालते है। नपा प्रशासन द्वारा कोई रोक टोक नहीं की जाती। यहां पर संतोषी माता का मंदिर भी है। नियमित रूप से कचरे का उठान हो तो शहरवासियों को समस्या से छुटकारा मिलेगा।

राहुल यादव
नपा प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए। लोग सुबह ही कूड़ा डालकर चले जाते है। जिसके कारण आसपास के घरों के लोगों को बदबू का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्ला पड़ाव में सबसे अधिक कूड़े का ढेर लगा रहता है।
डॉ. रोहतास
आचार संहिता समाप्त होने के बाद 40 सफाई कर्मचारी और लगाए जाएगे। इसके लिए टेंडर लगाए जाएगे। टेंडर पास होने के बाद शहर में प्रतिदिन कूड़ा उठाया जाएगा।
रमेश सैनी, नगरपालिका प्रधान महेंद्रगढ़।

फाेटो संख्या:61- मुन्नालाल--संवाद

फाेटो संख्या:61- मुन्नालाल--संवाद

फाेटो संख्या:61- मुन्नालाल--संवाद

फाेटो संख्या:61- मुन्नालाल--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed