फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The CJM taught children the difference between a 'good touch' and a 'bad touch'.

Mahendragarh-Narnaul News: सीजेएम ने बच्चों को सिखाया गुड टच बैड टच का अंतर

Sat, 04 Jul 2026 11:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
The CJM taught children the difference between a 'good touch' and a 'bad touch'.
फोटो 04 विद्यालय परिसर में पौधरोपण करती नीलम कुमारी। स्रोत: संस्थान
नांगल चौधरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने शनिवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मेघोत हाला में कानूनी साक्षरता शिविर आयोजित किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नीलम मुख्य अतिथि रहीं।
विज्ञापन

नीलम ने स्कूल परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण भी किया। उन्होंने विद्यार्थियों को पॉक्सो एक्ट और गुड टच बैड टच का अंतर सरल भाषा में समझाया। नीलम ने छात्रों को प्रेरित किया कि असहज व्यवहार होने पर माता-पिता, शिक्षकों या कानूनी हेल्पलाइन पर शिकायत करें।
विज्ञापन

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने बच्चों को ड्रग्स जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहने और स्वस्थ जीवन जीने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम के अंत में, उन्होंने विद्यार्थियों और स्टाफ को आगामी 12 सितंबर की राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कानूनी सहायता और उपस्थिति
नीलम ने बताया कि आमजन नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 पर कानूनी जानकारी ले सकते हैं। डीएलएसए हेल्पलाइन नंबर 01282-250322 पर भी संपर्क किया जा सकता है। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य नरेश कुमार उपस्थित थे। विद्यालय का समस्त स्टाफ और विद्यार्थी भी इस शिविर में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed