फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The city's water reservoirs dry up, water will come into the canal after 5 days

Mahendragarh-Narnaul News: शहर के जलघर सूखे, 5 दिन बाद नहर में आएगा पानी

Thu, 01 Aug 2024 02:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 01 Aug 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
The city's water reservoirs dry up, water will come into the canal after 5 days
नारनौल। शहर में इन दिनों लोग बारिश नहीं होने के कारण भारी उमस परेशान हैं। वहीं अब नहर नही आने से पेयजल संकट का भी सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

उमस भरी गर्मी में लोगों के लिए जल ही मात्र सहारा है, लेकिन जनस्वास्थ्य विभाग के सभी वाटर टैंक खाली हो जाने से अब कुछ दिन पेयजल की समस्या भी खड़ी है। क्षेत्र में समय पर नहर नहीं आने के कारण नसीबपुर व रेवाड़ी रोड के सभी वाटर टैंक खाली हो चुके हैं। गत 27 जुलाई को जब नहर आई तो वह ठीक से नहीं चल पाई और बीच-बीच में बंद हो जाने के कारण सभी टैंक में पूरा पानी नहीं भरा गया। इस कारण करीब 24 दिन तक पानी की पूर्ति करने वाला नसीबपुर का वाटर टैंक बिल्कुल खाली हो चुका है। वहीं रेवाड़ी मार्ग के टैंक भी खाली होने के कगार पर है। बरसात के इस मौसम में जहां अनेक राज्यों में बाढ़ आ रही है, वहीं जिला महेंद्रगढ़ के सामने आने वाले दिनों में पेयजल समस्या पैदा हो सकती है।
नहर विभाग के अनुसार नहर 5 या 6 अगस्त तक आने की बात कहीं जा रही है। पानी की समस्या को देखते हुए जनस्वास्थ्य विभाग ने भी पानी की बचत करना शुरू कर दिया। टैंकों के खाली होने और नहर में देरी होने के चलते यह समस्या अब क्षेत्र में ज्यादा विकराल रूप ले सकती है। शहर के नसीबपुर वाटर टैंक से आधे से ज्यादा शहर में पानी आपूर्ति की जाती है। वहीं बाकी बचे हिस्सों में रेवाड़ी रोड के वाटर टैंक से पानी सप्लाई किया जाता है। अब जनस्वास्थ्य विभाग चार-पांच दिन किसी न किसी तरह लोगों को जागरूक करके काम चला रहा है।
विज्ञापन

नहर नहीं आने से वाटर टैंक खाली हो गए हैं। इसे देखते हुए लोग पानी की बचत करे उसकी बर्बादी न करें। हमारे पास साधन है उनसे कुछ पानी की आपूर्ति करने का प्रयास कर रहे हैं। जब तक नहरी पानी न आए तब तक लोग भी पानी की बचत कर हमारा सहयोग करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अशोक कुमार डागर, एसडीओ जनस्वास्थ्य विभाग, नारनौल।
शहर में नहर पानी 5 या 6 अगस्त तक आ जाएगा। पेयजल समस्या को देखते हुए प्रयास किया जाएगा की नहर कुछ समय पहले आ जाए।
राजेश वर्मा, एसडीओ नहर विभाग, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed