फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The city's main roads have been waiting for construction for ten years, but the municipal corporation remains indifferent.

Mahendragarh-Narnaul News: शहर की प्रमुख सड़कों को दस साल से निर्माण का इंतजार, नपा बेसुध

Mon, 19 Jan 2026 12:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
The city's main roads have been waiting for construction for ten years, but the municipal corporation remains indifferent.
फोटो संख्या52 खस्ता हालत में शहर का गोशाला रोड। संवाद
महेंद्रगढ़। शहर की तीन प्रमुख सड़कों को करीब दस वर्षों से निर्माण का इंतजार है। उखड़ी हुई सड़कें और गड्ढों से भरे मार्ग लोगों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। शहर के गोशाला रोड, प्रजापति मार्ग व कृष्णा कॉलोनी से रेवाड़ी रोड को जोड़ने वाली सड़क की स्थिति बेहद जर्जर हो चुकी है। कई बार बनाने की मांग के बावजूद नगर पालिका सुध नहीं ले रही है।
विज्ञापन

इन सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे बन चुके हैं। वहीं कई स्थानों पर सड़क पूरी तरह से उखड़ चुकी है। बरसात के मौसम में गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटनाओं का खतरा और भी बढ़ जाता है जबकि सर्दी व गर्मी में धूल उड़ती रहती है।
विज्ञापन

इसी तरह मोहल्ला कुम्हारान से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान तक करीब एक किलोमीटर लंबी सड़क वर्षों से अधूरी पड़ी है। नपा ने इस मार्ग पर रोड़ी तो बिछा दी लेकिन इंटरलॉक टाइले लगानी भूल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार मोहल्ला प्रजापति से आगे का मार्ग अभी भी जर्जर अवस्था में है। यह शहर का सबसे व्यस्तम मार्ग है। इस मार्ग से 25 गांवों के लोग आवागमन करते है। अधूरी सड़क के कारण वाहन चालकों को बार-बार झटके लगते हैं जिससे वाहन भी क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। कई बार दोपहिया वाहन चालक फिसलकर गिर चुके हैं।
मसानी से मार्ग से रेलवे फाटक तक का मार्ग जर्जर अवस्था में है। यह शहर का मुख्य मार्ग है। इस मार्ग पर 200 से अधिक दुकाने है। जब यहां से बसे तेज गति से गुजरती है तब धूल दुकानों में घुस जाती है। चार वर्ष पहले बना यह मार्ग अब जर्जर हो गया है।
वहीं कृष्णा कॉलोनी से गांव माजरा तक का मार्ग टूटा हुआ है। इस मार्ग के बारे में कई बार नपा को बारे अवगत करा चुके है लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। यह मार्ग इतना जर्जर है कि यहां बाइक चालाना भी मुश्किल हो रहा है।
बॉक्स
मोहल्ला प्रजापति मार्ग पर रोड़िया तो बिछा दी गई है लेकिन मार्ग अभी तक नहीं बना है। इस मार्ग पर पुरानी टाइलें लगानी आरंभ कर दी थी। लेकिन मोहल्लवासियों ने इसको विरोध किया और इस मार्ग का कार्य रूकवा दिया। -बलबीर प्रजापत, मोहल्ला प्रजापति
बॉक्स
मसानी चौक से रेलवे फाटक तक यह मार्ग चार वर्ष पहले बनाया गया था। नए मार्ग बनने के बाद 6 महीने बाद यह सड़क मार्ग फिर से जर्जर अवस्था में हो गया है। गोशाला के पास तो गहरे-गहरे गड्ढे बने हुए है।-घीसाराम हलवाई, मसानी चौक

---------
वर्जन:
शहर में कई जगहों पर मार्ग बनाने का कार्य चल रहा है। शीघ्र ही टेंडर लगाकर इन मार्गों का निर्माण करा दिया। इसके साथ-साथ शहर जिस भी गलियों में मार्ग टूटा हुआ उसको भी बना दिया जाएगा।-रमेश सैनी, नपा चेयरमैन, महेंद्रगढ़

फोटो संख्या52 खस्ता हालत में शहर का गोशाला रोड। संवाद

फोटो संख्या52 खस्ता हालत में शहर का गोशाला रोड। संवाद

फोटो संख्या52 खस्ता हालत में शहर का गोशाला रोड। संवाद

फोटो संख्या52 खस्ता हालत में शहर का गोशाला रोड। संवाद

फोटो संख्या52 खस्ता हालत में शहर का गोशाला रोड। संवाद

फोटो संख्या52 खस्ता हालत में शहर का गोशाला रोड। संवाद

फोटो संख्या52 खस्ता हालत में शहर का गोशाला रोड। संवाद

फोटो संख्या52 खस्ता हालत में शहर का गोशाला रोड। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed