{"_id":"663d4f48093fd17b2003a374","slug":"the-city-will-no-longer-have-unannounced-power-cuts-narnol-news-c-203-1-sroh1012-109376-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: शहर में अब नहीं लगेंगे अघोषित बिजली कट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: शहर में अब नहीं लगेंगे अघोषित बिजली कट
Fri, 10 May 2024 04:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 10 May 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:61- बिजली निगम महेंद्रगढ़ की ओर से मोहल्ला नत्थुवाला मंदिर के पास लगाया गया नया ट्
महेंद्रगढ़। गर्मी का मौसम शुरू होते ही बिजली की खपत भी बढ़ने लगी है। ट्रांसफार्मर पर ओवरलोड बढ़ने से जर्जर तार जलने से बिजली आपूर्ति बाधित होती है। इससे शहरवासियों को बिजली की किल्लत से जूझना पड़ता था।
उपभोक्ताओं को इन परेशानियों से बचाने के लिए बिजली निगम ने पांच जगह नए ट्रांसफार्मर लगाने शुरू कर दिये हैं। जल्द ही इनसे आपूर्ति शुरू हो जाएगी। इसके बाद शहर वासियों को बिजली किल्लत या कटों की समस्या से निजात मिल जाएगी। 271698.81 रुपये लागत से पांच ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे हैं। शहर में ढीली तारों को भी कसा जा रहा है ताकि गर्मी के दिनों में ऐसी दिक्कत नहीं आए। बिजली निगम ने करीब तीन माह पहले पांच ट्रांसफार्मर का एस्टीमेट बनाकर भेजा था।
यहां लगाए गए नए ट्रांसफार्मर
शहर के पांच स्थानों पर नए ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। यहां के ट्रांसफार्मर काफी समय से ओवरलोड चल रहे थे। इस कारण बार-बार कट लगने और जलने की शिकायत आ रही थीं, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। शहर के नारनौल रोड, छाजू वाला, नत्थूवाला मंदिर, तुलाराम चौक, बगीची, पुराना बिजली कार्यालय के पास लगाए गए हैं। पांचों ट्रांसफार्मर की 100 केवी की क्षमता के लगाए गए हैं।
विज्ञापन
पांच नए ट्रांसफार्मरों का भेजा एस्टिमेट
शहर के फूल सिंह मंदिर, नेशनल स्कूल, आर्दश टेंट हाउस महेंद्रगढ़ के नजदीक सहित अन्य स्थानों नए स्थानों को लेकर एस्टीमेट बनाकर भेज दिया गया है। जैसे की स्वीकृति मिलते ही ट्रांसफार्मर लगाए जाएगें। ताकि पुराने ट्रासंफार्मर का लोड कम हो सके। ताकि गर्मी के मौसम में अघोषित बिजली कट से निजात मिल सकेगी।
गर्मी के मौसम में अघोषित कटों की निजात को लेकर शहर में पांच स्थानों पर ट्रांसफार्मर लगाए गए है। जल्द ही इनसे आपूर्ति शुरू हो जाएगी। इसके अलावा पांच नए ट्रांसफार्मर की स्वीकृति के लिए एस्टीमेट बनाकर उच्च अधिकारियों के पास भेज दिया गया है। जैसे ही स्वीकृति मिलते ही नए ट्रांसफार्मर लगवाए जाएंगे।
वेदप्रकाश, जेई, बिजली निगम, महेंद्रगढ़