फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The city will be illuminated with two lakh lamps on the day of consecration of Shri Ramlala idol.

Mahendragarh-Narnaul News: श्रीरामलला मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के दिन दो लाख दीयों से जगमग होगा शहर

Sat, 06 Jan 2024 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 06 Jan 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
The city will be illuminated with two lakh lamps on the day of consecration of Shri Ramlala idol.
नारनौल में कुम्हार समाज के व्य​क्ति द्वारा तैयार कर रखे जा रहे ​दीये।
नारनौल। अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाली श्रीरामलला मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा के दिन शहर दो लाख दीयाें से जगमग होगा। इसके लिए कुम्हार समाज ने तैयारी शुरू कर दी है। श्रीरामलला मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा के दिन शहर में दीपोत्सव का त्योहार दीपावली की तरह मनाया जाएगा।
विज्ञापन

शहर में 10-15 कुम्हार समाज के परिवार है जोकि मिट्टी के दीये अन्य सामान बनाने का कार्य करते हैं। इनमें प्रत्येक परिवार के पास 10 से 20 हजार दीयों का स्टॉक है। इसके अलावा डिमांड अनुसार दीये बनाए जाने की भी इन लोगों ने तैयारी कर ली है। हालांकि अभी उक्त लोगों के पास किसी संगठन या राजनीतिक पार्टी की तरफ से कोई डिमांड नहीं आई है, लेकिन जैसा की लोगों में श्रीरामलला मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर उत्साह बना हुआ है उससे तो निश्चित ही इन लोगों के पास दीयों का स्टॉक कम पड़ जाएगा, क्याेंकि अयोध्या में श्रीरामलला मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा होना हिंदुओं के लिए किसी पर्व से कम नहीं है और इसलिए लोग इस दिन को दीपोत्सव के रूप में मनाएंगे।
विज्ञापन

अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए हिंदुओं के लंबे संघर्ष के बाद अयोध्या में श्रीरामलला का भव्य मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। इसी के तहत आगामी 22 जनवरी को भव्य मंदिर में श्रीरामलला मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी। इस दिन न केवल अयोध्या नगरी दीपों से जगमग होगी बल्कि पूरे देश में दीप जलाकर श्रीरामलला का अयोध्या में पधारे पर स्वागत किया जाएगा। इसी कड़ी में नारनौल भी तैयारी शुरू हो गई है। हिंदू संगठनों द्वारा जिला महेंद्रगढ़ में श्रीरामलला की अक्षत कलश यात्रा निकालकर लोगों को प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पहुंचने का निमंत्रण पत्र दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा महिला मोर्चा पदाधिकारी घर-घर वितरित करेंगी दीये
अयोध्या में श्रीरामलला की मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा के दिन को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरा देश तैयारी कर रहा है। वहीं भाजपा महिला मोर्चा पदाधिकारी भी तैयारियों में जुट गई है। भाजपा महिला जिला अध्यक्ष भारती सैनी ने बताया कि इस दिन को ऐतिहासिक बनाने के लिए महिला मोर्चा पदाधिकारी तैयारियों में जुट गई है। प्राण-प्रतिष्ठा के दिन शहर में दीपोत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए महिला मोर्चा पदाधिकारियों की जिम्मेदारी लगाई गई। सभी महिला पदाधिकारी घर-घर जाकर लोगाें को दीये वितरित करेगी। ताकि इस दिन को ऐतिहासिक बनाया जा सके।


प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम नजदीक आते ही दीयों का स्टॉक शुरू

शहर में 10 से अधिक ऐसे परिवार है जोकि मिट्टी के दीये व अन्य सामान बनाने के कार्य में लगे हुए हैं। इन लोगों के अनुसार उनके पास दीपावली के समय के दीयों का काफी स्टाॅक बचा हुआ है। इसके अलावा डिमांड बढ़ने पर और दिये भी बनाए जाएंगे। वर्तमान में उनके पास 15-20 हजार दियों का स्टाॅक बचा हुआ है। इस प्रकार इन लोगों के पास दो से ढाई लाख दीयों का स्टाॅक है, जबकि शहर की आबादी सवा लाख के करीब है। इस प्रकार अगर एक घर पांच दिये भी जलाए जाते हैं तो यह संख्या सवा छह लाख बनती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed