{"_id":"6303c3743ab0cf56ea47717b","slug":"the-city-will-be-beautified-the-proposal-will-pass-narnol-news-rtk6558167164","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर का होगा सुंदरीकरण, प्रस्ताव पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर का होगा सुंदरीकरण, प्रस्ताव पास
विज्ञापन
नांगल चौधरी। नगर पालिका नांगल चौधरी की पहली साधारण बैठक सोमवार को नगर पालिका चेयरमैन प्रिया सैनी व सचिव गौरव शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में शहर के सुंदरीकरण के साथ विभिन्न वार्डों में विकास कार्य करवाने को लेकर पांच प्रस्ताव रखे गए। सभी सर्वसम्मति से पास कर दिए गए। पहली ही बैठक में तीन महिला वार्ड पार्षद अनुपस्थित रहीं।
नगर पालिका के सचिव ने पहली बैठक में सभी नवनिर्वाचित वार्ड सदस्यों का स्वागत किया। उन्होंने बैठक में विचारणीय बिंदुओं पर प्रकाश डाला तथा नगरपालिका की आय व्यय की जानकारी दी। इस मौके पर उपस्थित पार्षदों ने कस्बे में विकास कार्य करवाने को लेकर अपने-अपने प्रस्ताव पेश किए। जिस पर सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए सभी पांच प्रस्ताव पारित किए गए लेकिन दूसरी तरफ कोरम के अनुसार 13 में तीन महिला पार्षद नदारद रहीं, लेकिन उनके पति उनकी जगह बैठक में चाय नाश्ते करते हुए नजर आए। गौरतलब है कि नांगल चौधरी नगर पालिका के चुनाव 19 जून को हुए, जिसमें 13 वार्ड सदस्यों में से 6 महिलाएं वार्ड सदस्य और 1 चेयरमैन जनता द्वारा चुने गए थे। इस अवसर पर एमई राजेश कौशिक, जेई विकास गर्ग, धांधु पटवारी, योगेंद्र, राहुल, पार्षद कवॅर सिंह जाखड़, मुकेश शर्मा, विकास शर्मा, छविकांत शर्मा, धमेंद्र, धर्मवीर, रिंकु सैनी, अनीता देवी व अनीता कुमारी मीणा मौजूद रही।
इंसेट
समस्याओं व विकास कार्यों पर किया मंथन
नगरपालिका की पहली बैठक के दौरान कस्बे की विभिन्न समस्याओं पर मंथन किया गया। वार्ड पार्षदों ने गली मोहल्लों में सफाई व्यवस्था, नाले-नालियों व सीवरेज लाइन की सफाई, रोड लाइट, कचरा संग्रहण आदि व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी तथा समस्याओं के निराकरण की मांग की। जिस पर नपा सचिव ने वार्ड सदस्यों को समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिलाया। साथ ही कई प्रस्ताव भी पारित किए गए।
विज्ञापन
इंसेट
बैठक में पास हुए प्रस्ताव
सोमवार को नगरपालिका नांगल चौधरी के विकास कार्यों को लेकर पहली बैठक हुई। जिसमें सभी वार्ड पार्षदों ने अपने-अपने वार्ड की समस्याओं के समाधान करने के लिए प्रस्ताव पेश किए। जिसमें वार्डों में बनी टाइलों के रोड को ठीक करने के लिए पैचवर्क का कार्य, वार्ड नंबर सात में जीदडों की ढ़ाणी में बने जोहड़ की सफाई करके नहरी पानी से लिंक करवाने का प्रस्ताव, वार्डों में लाइट की व्यवस्था, नालियों की साफ-सफाई व मरम्मत करवाने का कार्य, शहर में सीसीटीवी कैमरे व शहर के सुंदरीकरण आदि के प्रस्ताव पास किए गए।
-----------
वर्जन
सोमवार को विकास कार्यों को लेकर पांच प्रस्ताव रखे गए थे, सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किए गए हैं। अब आगे की कार्रवाई के लिए उपायुक्त को भेजा जाएगा। वहां अप्रूवल के बाद इन पर काम शुरू करा दिया जाएगा। --- गौरव शर्मा नप सचिव