{"_id":"68ab5e7600ff7cea310c2686","slug":"the-city-got-submerged-due-to-rain-since-morning-in-mahendragarh-narnol-news-c-203-1-sroh1010-119517-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ में सुबह से हो रही बारिश से शहर हुआ जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ में सुबह से हो रही बारिश से शहर हुआ जलमग्न
Mon, 25 Aug 2025 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 25 Aug 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:63- सिनेमा रोड पर बने गड्ढों में भरा बारिश के पानी--संवाद
महेंद्रगढ़। रविवार सुबह चार बजे से बारिश शुरू हुई फिर दोपहर 12:30 बजे से तीन बजे तक झमाझम हुई। इससे शहर में कई स्थानों पर जलभराव हो गया। जलभराव से आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
बता दें कि शनिवार को भी महेंद्रगढ़ क्षेत्र में बारिश हुई। जिले में तीन लाख एकड़ में पककर तैयार खड़ी बाजरे की फसल को लेकर किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। शनिवार सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक बारिश का सिलसिला जारी रहा। मौसम विभाग की ओर से 29 अगस्त तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई जा रही है।
पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी एवं मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि इस बार महेंद्रगढ़ जिले में 24 अगस्त से 26 अगस्त के दौरान ज्यादातर क्षेत्रों में हवाओं व गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना है। 27 से 29 अगस्त को राज्य में कहीं कहीं हल्की बारिश संभावित है।
विज्ञापन
इंसेट
इन जगहों पर हुआ जलभराव
शहर के गोशाला रोड, सिनेमा रोड, बालाजी चौक, शंकर मार्केट, मोहल्ला महायचान, एसडीएम आवास के पास, पुराना नारनौल रोड, विश्वकर्मा चौक, आईटीआई रोड, ऑटो मार्केट, डुलाना रोड, बस स्टैंड के बाहर, ब्रह्मचारी रोड पर जलभराव से सड़कों के गड्ढे वाहन चालकों को दिखाई नहीं दे रहे थे। इससे परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।