फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The city council gave the responsibility of conducting the survey to the private company without any tender

नगर परिषद ने बिना किसी टेंडर ही निजी कंपनी को दिया सर्वे करने का जिम्मा

Tue, 09 Nov 2021 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
The city council gave the responsibility of conducting the survey to the private company without any tender
कभी प्रॉपर्टी आईडी तो कभी एनओसी को लेकर चर्चा में रहने वाली नगर परिषद एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। इस बार नप सुर्खियों में शालिड वेस्ट कलेक्शन की डोर टू डोर सर्वे कार्य को लेकर है। नारनौल शहर में इन दिनों किसी रॉयल इंटरप्राइजेज कंपनी के कुछ कारिंदे डोर टू डोर घूमकर लोगों के नाम और मोबाइल नंबर नोट कर रहे हैं। कंपनी के कारिंदों ने अपने गले में जो पहचान पत्र डाला हुआ है उसे सबसे ऊपर नगर परिषद नारनौल मोटे-मोटे अक्षरों में लिखा हुआ है और जिस शीट पर लोगों के डाटा लिखे जा रहे है। उस पर बाकायदा नगर परिषद नारनौल का हवाला दिया हुआ हैं। कंपनी के ये कारिंदे फिलहाल शहर के विभिन्न वार्डों व मोहल्ले में जाकर नाम, मोबाइल नंबर और घर एवं दुकान डाटाशीट पर लिख रहे हैं। इस सर्वे टीम के सदस्य पिछले दो दिनों से मोहल्ला पीरआगा, सलामपुरा, बडका कुआं आदि एरिया में दिखाई दिए जबकि इस प्रकार के सर्वे के लिए नगर परिषद ने कोई टेंडर आदि कॉल नहीं किया है और ना ही कोई टेंडर किसी सर्वे के लिए छोड़ा है।
विज्ञापन

अब नगर परिषद की इओ की माने तो यह जवाब अपने आप में हैरान करने वाला है। जब सालिड वेस्ट कलेक्शन कार्य के लिए टेंडर होना है तो एक ही कंपनी को सर्वे करने और निशुल्क वेस्ट कलेक्शन की इजाजत क्यों दी गई है, क्योंकि टेंडर में कोई भी कंपनी अपने रेट गुप्त रखती है। टेंडर के दौरान यदि किसी अन्य कंपनी ने फ्री में वेस्ट कलेक्शन करने वाली कंपनी से कम रेट दिए तो ऐसी सूरत में नगर परिषद का निर्णय किया होगा। दूसरा बडा सवाल यह है कि कंपनी के कारिंदों के पहचान पत्र में नगर परिषद मोटे-मोटे अक्षरों में लिखकर उसे एक साल की तिथि तक वैध वाले आई कार्ड किस अधिकारी की इजाजत के जारी किया गया है। इस तरह इस रॉयल इंटरप्राइजेज नामक कंपनी की सर्वे पूरी तरह से नारनौल सोशल मीडिया की सुर्खियों में बनी हुई है। नप का पिछला चुनाव लड़ चुके समाजसेवी सुरेशपाल दहिया का कहना है कि यदि नगर परिषद को किसी कंपनी का ट्रायल लेना है तो भी उन्हीं का ले जो इसके टेंडर लगाने में रुचि रखता हो। बिना टेंडर किसी भी कंपनी से वेस्ट कलेक्शन करवाना सीधा-सीधा किसी घालमेल की तरफ इशारा करता है। इसकी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन

रॉयल इंटरप्राइजेज नामक जो कंपनी सर्वे कर रही है वो नगर परिषद की परमिशन के बाद शहर के दस वार्डों में सर्वे करके डाटा कलेक्शन कर रही है। दस दिनों के बाद यह कंपनी एक महीने तक निशुल्क इन घरों से सालिड वेस्ट कलेक्शन का कार्य करेगी। -सुमनलता, ईओ, नप।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed