फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The case of the occupation of Sher Shah Suri's stepwell stuck in the public grievance committee for three years

तीन साल से जन परिवेदना समिति में अटका शेरशाह सूरी की बनाई बावड़ी पर कब्जे का मामला

Mon, 28 Feb 2022 11:29 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
The case of the occupation of Sher Shah Suri's stepwell stuck in the public grievance committee for three years
जनपरिवेदना बैठक में मंत्री जेपी दलाल के सामने शिकायत रखते लोग। संवाद - फोटो : Narnol
तीन साल से जन परिवेदना समिति में अटका शेरशाह सूरी द्वारा बनाई गई बावड़ी पर कब्जे का मामला अभी तक पूरी तरह से सुलझ नहीं पाया है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि अधिकारियों को जन परिवेदना समिति के चेयरमैन एवं कृषि मंत्री जेपी दलाल का कितना डर है। कब्जे का मामला सोमवार को इंटेक के कन्वीनर एडवोकेट रतनलाल सैनी एवं रामनिवास ने एक बार फिर समिति के चेयरमैन जेपी दलाल के समक्ष रखा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि टिल्लू वाली कुई के पास शेरशाह सूरी द्वारा बनवाई गई बावड़ी को तोड़कर कर कब्जा कर लिया गया है । यह जिले की एक ऐतिहासिक धरोहर है। वक्फ बोर्ड ने उसकी लीज भी खारिज कर दी है। इस पर मंत्री ने प्रशासन को आदेश दिए कि बावड़ी तोड़ने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए तथा उससे अवैध कब्जा छुड़वाया जाए। गोविंद भारद्वाज ने भी मंत्री को महीने में मीटिंग करने तथा अधिकारियों पर सख्ती बरतने के लिए कहा।
विज्ञापन

न्याय देने वाले ही पीड़ित नजर आए
बैठक में न्याय देने वाले ही पीड़ित नजर आ रहे थे। यानी बैठक के अंदर अधिकतर समस्याएं भाजपा कार्यकर्ता ही उठा रहे थे। सोमवार को पंचायत भवन में आयोजित बैठक में भाजपा कार्यकर्ता एवं समिति के सदस्य अपना दर्द बता रहे थे। किसी ने कहा कि अधिकारी फोन नहीं उठाते तो किसी ने कुछ बताया। समिति के सदस्य गोविंद भारद्वाज ने सीवर की सफाई का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि एमएसडी स्कूल के पास दो महीने से सीवर ओवरफ्लो हो रहा है। जेई से बात करते हैं तो वे कहते हैं कि सीएम को कहो कि यहां पर सीवरमैन भेजें, यह विभाग सीएम के पास ही है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को ग्रीवेंस की शिकायत का बिल्कुल डर नहीं है। इस पर मंत्री ने कहा कि इस बैठक में आ जाता तो वह किसी पार्टी का आदमी हो, सभी को अपनी शिकायत रखने का अधिकार है। यह अच्छी बात है कि पार्टी के नेता लोगों की समस्याएं उठा रहे हैं। अधिकारियों के माध्यम से उनका समाधान करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में निर्धारित 11 मामलों की सुनवाई
बैठक में पहले से ही निर्धारित 11 मामलों की सुनवाई की गई, जिनमें से अधिकतर का मौके पर ही निवारण कर दिया गया। चार मामले लंबित रखे गए। इसके अलावा 32 शिकायतें नई आई हैं, उनका समाधान अधिकारी या तो अगली बैठक से पहले कर देंगे, नहीं तो फिर बैठक में उनका समाधान किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को बैठक में रखी सभी समस्याओं को दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अगर समय पर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अगली बैठक मार्च के तीसरे सप्ताह में होगी, उसकी तारीख जल्द निर्धारित कर दी जाएगी। मंत्री ने बीडीपीओ को लगाई फटकार
बैठक में गांव खैरोली की निहाली देवी की डेयरी स्कीम के तहत बैंक से ऋण देने के संबंध में शिकायत पर कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ने महेंद्रगढ़ की बीडीपीओ को फटकार लगाई। उन्होंने बीडीपीओ को निर्देश दिए कि परिवादी के घर पर आज ही जाकर दोबारा से रिपोर्ट बनाई जाए। इसके अलावा एक सदस्य ने बीडीपीओ द्वारा फोन नहीं उठाने की भी शिकायत की। नारनौल के किशन लाल की पैमाइश करवा कर रास्ते से कब्जे हटवाने के संबंध में दी गई शिकायत पर उन्होंने जल्द पैमाइश कराने के निर्देश दिए। इसी प्रकार कई अन्य मामलों में भी मंत्री ने तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

बैठक में ये समस्याएं उठाईं
ग्रीवेंस के सदस्य रोहताश सिंह ने कहा कि महाबीर चौक एवं आजाद चौक पर भारी अतिक्रमण है। रेहड़ी वालों एवं खोखे वालों ने 20-20 फुट जगह घेरी हुई है। इसके अलावा दुकानदार दुकानों के आगे रेहड़ी लगाने के लिए उनसे 6-6 हजार रुपये किराया लेते हैं। उन्होंने कहा कि निजी स्कूल संचालकों ने विद्यार्थियों से 100 फीसदी फीस वसूल की है, जबकि शिक्षकों को 25 प्रतिशत पेमेंट की है। ऐसे में बच्चों से पूरी फीस क्यों ली जा रही है। अभिभावकों ने भी इसकी शिकायत की हुई है। डॉ. आरएन यादव ने हुड्डा सेक्टर में बने करोड़ों रुपये के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट शुरू करवाने की मांग की। बैठक में अटेली के विधायक सीताराम यादव, उपायुक्त श्यामलाल पूनिया तथा पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन के अलावा जन परिवेदना समिति के सदस्य तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed