फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The bus drove at high speed before the student landed, died due to head injury

छात्रा के उतरने से पहले तेज गति में चलाई बस, सिर में चोट लगने से मौत

Wed, 16 Mar 2022 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
The bus drove at high speed before the student landed, died due to head injury
बस से उतरते समय बस चालक की लापरवाही के कारण 12वीं की छात्रा की मौत हो गई। परिजनों की शिकायत पर अज्ञात बस चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ ने परिजनों के बयान पर कार्रवाई करने के बाद शव का पोस्टमार्टम करने के बाद उन्हें सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव पल्ह निवासी सुरेंद्र ने बताया कि बुधवार को 17 वर्षीय दिव्या स्कूल की छुट्टी होने के बाद बस से अपने गांव पहुंची थी। दिव्या जब बस से उतर रही थी तो बस चालक ने लापरवाही से बस को तेज गति से चला दिया जिससे दिव्या का सिर बस से टकरा गया। वह सड़क पर गिर गई। मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि बस चालक द्वारा की गई लापरवाही की वजह से बेटी की जान गई है। पुलिस ने सुरेंद्र के बयान पर शव का नागरिक अस्पताल से पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed