फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The Budhwal underpass will be expanded, providing relief from waterlogging problems.

Mahendragarh-Narnaul News: बुढ़वाल अंडरपास का होगा विस्तार, जलभराव की समस्या से मिलेगी निजात

Wed, 24 Dec 2025 11:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
The Budhwal underpass will be expanded, providing relief from waterlogging problems.
नारनौल। राष्ट्रीय राजमार्ग 148-बी पर गांव बुढ़वाल के अड्डे के पास बने अंडरपास का विस्तार किया जाएगा। इसको लेकर ग्रामीण राज्यसभा सांसद किरण चौधरी से मिले थे जिसके बाद मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने एक छोटा अंडरपास बुढ़वाल के पास बनाया था जिसकी वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अंडरपास में जल भराव की समस्या भी बनी रहती है। विगत दिनों बुढ़वाल गांव के सरपंच की अगुवाई में ग्रामवासियों का एक समूह ने एडवोकेट दीपांकन गुप्ता के साथ राज्यसभा सांसद किरण चौधरी से भेंट कर उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत करवाकर ज्ञापन सौंपा था।
विज्ञापन

इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए राज्यसभा सांसद ने सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र के माध्यम से राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 148-बी पर बुढ़वाल अड्डे के समीप बने छोटे अंडरपास की ऊंचाई एवं चौड़ाई बढ़ाने, उचित जल निकासी व्यवस्था एवं सर्विस लेन पर उतरने के लिए उपयुक्त कट के बारे में पत्र लिखकर मंजूर कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सरपंच धर्मबीर, महावीर नंबरदार, विजय सिंह प्रधान जाट महासभा, अनिल अग्रवाल, राजबीर नंबरदार, जय सिंह पंच, मामचंद जाट, रामकरण नंबरदार, परमानंद शर्मा पंच, विजेंद्र नंबरदार, मुकेश अग्रवाल, सतवंत सिंह पंच, हरी सिंह पंच, उर्मिला पंच, बबली देवी पंच, सुमन देवी पंच सहित अन्य लोगों ने सांसद का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed