फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The bridge of Nimbehara canal fell in two hours as soon as the lens was inserted

लेंटर डालते ही दो घंटे में गिर निंबेहड़ा नहर का पुल

Sun, 27 Feb 2022 11:38 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
The bridge of Nimbehara canal fell in two hours as soon as the lens was inserted
कुराहवटा सड़क पर टूटा पुल। संवाद - फोटो : Narnol
नहर विभाग द्वारा ठेकेदार के माध्यम से निंबेहड़ा नहर पर बनवाया जा रहा पुल निर्माण के दौरान ही गिर गया। कर्मचारियों ने शनिवार को पुल का लेंटर डाले तो दो घंटे बाद वह गिर गया। गनीमत रही कि निर्माण कार्य में जुटे मजदूर इसकी चपेट में नहीं आए, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। पुल का निर्माण तीन माह पहले शुरू किया गया था, जिसे 31 मार्च तक पूरा करना था। लेकिन अब लेंटर गिरने से इस पुल को बनाने में दो माह का और समय लग सकता है। पुल गिरने की सूचना के बाद नहरी विभाग के कार्यकारी अभियंता कृष्ण कुमार मौके पर पहुंचे और ठेकेदार को शीघ्र ही काम शुरू करने के लिए कहा।
विज्ञापन

विभाग के अधिकारियों की माने तो निर्माण कार्य में लगे कर्मचारी नहर तल से 25 फुट ऊपर तक बनने वाले इस पुल के लिए सटरिंग के लिए बल्लियां कमजोर लगाई थीं, जो लेंटर के वजन को नहीं झेल पाईं और टूट गईं, जिसके कारण पूल का पूरा जाल एवं डाला गया मैटेरियल नहर में गिर गया।
विज्ञापन

पुल निर्माण का कार्य एक निजी कंपनी को ठेके पर दिया गया है। जांच में सामने आया है कि सटरिंग के नीचे जो बल्लियां लगाई गई थीं वह कमजोर थीं, जिसके कारण वे लेंटर का वजन नहीं झेल पाईं और पुल का ढांचा गिर गया। ठेकेदार को आदेश दिया गया है कि तय समय में पुल का निर्माण कार्य पूरा किया जाए। विभाग द्वारा तय कीमत के हिसाब से ही उसकी पेमेंट की जाएगी। - कृष्ण कुमार यादव, कार्यकारी अभियंता, नहर विभाग।

 गांव कुराहवटा सड़क पर टूटे पुल के लेंटर को देखते अधिकारी। संवाद

गांव कुराहवटा सड़क पर टूटे पुल के लेंटर को देखते अधिकारी। संवाद- फोटो : Narnol

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed