{"_id":"619bdb60aa9826087b062772","slug":"the-body-of-the-young-man-was-found-on-the-railway-line-family-members-accused-of-murder-narnol-news-rtk6306113150","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे लाइन पर मिला था युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे लाइन पर मिला था युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन
रेलवे लाइन पर मौके का जायजा लेती जीआरपी और साथ में खड़े मरने वाले युवक के परिजन। संवाद
- फोटो : Narnol
कनीना कस्बे में पांच नवंबर की रात में हुई युवक की मौत के मामले में अब परिजनों ने एक नामजद सहित दो-तीन अन्य के खिलाफ हत्या का आरोप लगाया है।
रेलवे पुलिस को दी शिकायत में मृतक मनीष के परिजनों ने बताया कि पांच नवंबर को कनीना निवासी चितरू शाम पांच बजे मनीष को घर से बुलाकर ले गया था। मृतक के ताऊ देशराज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पांच नवंबर की रात को जब मनीष घर नहीं आया तो उसकी तलाश शुरू की गई। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि उनका लड़का ककराला की तरफ रेलवे लाइन पर मृत पड़ा है।
परिजनों का आरोप है कि जब मौके जाकर देखा तो ऐसा लगा कि आरोपी चितरू और अन्य लड़कों ने शराब पीकर मनीष के साथ झगड़ा किया। इसी दौरान उसे चोट मारकर उसकी हत्या कर दी। योजना बनाकर उसे रेलवे लाइन पर डाल दिया।
परिजनों का कहना है कि मौके पर शराब और पानी की बोतल टूटी मिली थी। चितरू का मोबाइल मनीष के शव के पास पड़ा हुआ था। परिजनों ने रेलवे पुलिस से एक नामजद युवक और अन्य दो-तीन युवकों पर हत्या का आरोप लगाते हुए शिकायत दी है।
विज्ञापन
परिजनों की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। परिजनों ने शिकायत देकर एक नामजद व दो-तीन अन्य पर हत्या का आरोप लगाया है। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जीआरपी रेवाड़ी थाना प्रभारी रणवीर मलिक