Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The BJP should not harbor the misconception that Ahirwal belongs to any single party: Rajkumar Khatod

अहीरवाल किसी एक दल का नहीं, ऐसी गलतफहमी न पाले भाजपा : राजकुमार खातोद

Tue, 17 Nov 2026 10:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
The BJP should not harbor the misconception that Ahirwal belongs to any single party: Rajkumar Khatod
महेंद्रगढ़। अहीरवाल किसी एक राजनीतिक दल का गढ़ नहीं है और भाजपा को ऐसी गलतफहमी नहीं पालनी चाहिए। जननायक जनता पार्टी (जजपा) 6 दिसंबर को महेंद्रगढ़ के कॉलेज ग्राउंड में प्रदेश स्तरीय जन अधिकार रैली आयोजित कर अपनी ताकत दिखाएगी।
विज्ञापन

यह बात जजपा के जिला अध्यक्ष राजकुमार खातोद ने मंगलवार को पत्रकारवार्ता में कही। उन्होंने बताया कि पार्टी का नौवां स्थापना दिवस इस रैली के रूप में मनाया जाएगा।
विज्ञापन

खातोद ने कहा कि महेंद्रगढ़ में प्रदेश स्तरीय रैली आयोजित करने का फैसला कार्यकर्ताओं के आग्रह पर लिया गया है। अहीरवाल में भाजपा अपना मजबूत गढ़ होने का दावा करती है लेकिन जजपा इस सोच को चुनौती देगी। रैली के माध्यम से पार्टी जनता के सामने अपना एजेंडा रखेगी और संगठन को मजबूत करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हलका अध्यक्ष नरेश द्वारका ने बताया कि रैली की तैयारियों को लेकर 24 नवंबर को दोपहर 2 बजे महेंद्रगढ़ की यादव धर्मशाला में जिलास्तरीय कार्यकर्ता बैठक होगी।
इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, दिग्विजय चौटाला और प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा सहित वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि महेंद्रगढ़, नारनौल, अटेली और नांगल चौधरी में हलका स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाए जा रहे हैं।

विधायक नहीं लेकिन कार्यकर्ताओं पर भरोसा
पत्रकारों के सवाल पर पार्टी नेताओं ने माना कि जिले में फिलहाल जजपा का कोई विधायक नहीं है। हालांकि उन्होंने कहा कि पार्टी के पास चुनाव जीतने की क्षमता रखने वाले कई कार्यकर्ता हैं। रैली के जरिए नए लोगों को संगठन से जोड़ने और अहीरवाल में पार्टी की राजनीतिक पकड़ मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा।
---------------

रैली से पहले होंगे ये कार्यक्रम
- 20 नवंबर: नारनौल में जनसंपर्क कार्यक्रम।
- 22 नवंबर: अटेली हलके में कार्यक्रम।
- 24 नवंबर: यादव धर्मशाला, महेंद्रगढ़ में जिला स्तरीय कार्यकर्ता बैठक, दोपहर दो बजे।
- 6 दिसंबर: महेंद्रगढ़ कॉलेज ग्राउंड में नौवां स्थापना दिवस एवं जन अधिकार रैली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed