{"_id":"693c5823eb30df9a800442a7","slug":"the-benefits-of-government-schemes-will-be-given-to-the-general-public-by-organizing-camps-narnol-news-c-196-1-nnl1004-133413-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: आमजन को शिविर लगाकर देंगे सरकार की योजनाओं का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: आमजन को शिविर लगाकर देंगे सरकार की योजनाओं का लाभ
विज्ञापन
नारनौल। आमजन को सरकार की योजनाओं और सेवाओं का लाभ देने के लिए 19 से 25 दिसंबर तक शिविर लगेगा। इस अभियान की रूपरेखा बनाने के लिए उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने सभी विभागों के अधिकारियों की बैठक ली।
डीसी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि इस अभियान की मॉनिटरिंग पीएम कार्यालय कर रहा है। सभी विभाग 18 दिसंबर तक रुपरेखा तैयार करें। भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग द्वारा आयोजित सभी गतिविधियां पोर्टल पर अपलोड की जाएंगी। उसी आधार पर पूरे देश की रैंकिंग होगी।
उन्होंने कहा कि इस साप्ताहिक अभियान का मुख्य मकसद त्वरित गति से सर्विस डिलीवरी देना है। उन्होंने बताया कि यह कैंप जिला, उपमंडल, खंड स्तर, तहसील, नगर परिषद पालिका व नगर पालिका स्तर तक लगेंगे। उपायुक्त ने बताया कि यह कार्यक्रम परिणाम आधारित है। हम सबको अधिकतम सर्विस डिलीवरी देनी है।