फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The Bar Association submitted a memorandum to the Chief Minister demanding that Narnaul be made a separate district.

Mahendragarh-Narnaul News: बार एसोसिएशन ने नारनौल को अलग जिला बनाने की मांग को लेकर सीएम को सौंपा ज्ञापन

Fri, 19 Dec 2025 01:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 19 Dec 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
The Bar Association submitted a memorandum to the Chief Minister demanding that Narnaul be made a separate district.
फोटो संख्या:87- महेंद्रगढ़ के मुख्यालय को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपते बार एसोसिएशन के प्र
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ में जिला मुख्यालय स्थापित कराने व नारनौल को अलग जिला बनाने को लेकर महेंद्रगढ़ बार एसोसिएशन का एक प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री से मिला। वीरवार को मुख्यमंत्री आवास पर बार प्रधान संदीप यादव के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर मांगों का ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

बार प्रधान संदीप यादव ने बताया कि बार एसोसिएशन ने जिला मुख्यालय महेंद्रगढ़ में स्थापित कराने के लिए 2019 से लगतार 90 दिन का धरना दिया व भूख हड़ताल कि थी। तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहरलाल से बार का एक डेलिगेशन मिला था। उन्होंने भी आश्वासन दिया था कि सरकार बनने पर मांग को पूरा किया जाएगा। अब नया जिला बनाने के लिए भी सरकार की प्रक्रिया चल रही है लेकिन इसमें भी महेंद्रगढ़ का संज्ञान नहीं लिया गया।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया कि 124 से 200 गांव होना जरूरी है। जिले में 374 गांव है जिसमें से 151 गांव महेंद्रगढ जिले सब डिविजन व 224 गांव नारनौल सब डिविजन में आते हैं। वहीं महेंद्रगढ़ जिले के अंतिम गांव समसावास, ढ़ाणी कुम्हारान से जिला मुख्यालय की दूरी 27 किलो मीटर है। उपरोक्त सभी शर्तें एक नया जिला, जिला मुख्यालय के लिए अनिवार्य है व सभी शर्तें महेंद्रगढ़ जिला में पूरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed