फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The balance of the car was disturbed in the process of saving the bull, the only brother of six sisters died

सांड़ को बचाने के चक्कर में कार का संतुलन बिगड़ा, छह बहनों के इकलौते भाई की मौत

Tue, 08 Dec 2020 02:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 02:38 AM IST
विज्ञापन
The balance of the car was disturbed in the process of saving the bull, the only brother of six sisters died
सतनाली मंडी। सांड़ को बचाने के चक्कर में कार का संतुलन बिगड़ गया और उसके पलटने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को एंबुलेंस की मदद से नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

सतनाली निवासी निरंजनलाल ने पुलिस दिए बयान में बताया कि रविवार शाम को उनका बेटा पुष्कर (20) किसी कार्य के लिए रिश्तेदारी में झज्जर जिले के गांव अकहेडी मदनपुर मुकेश की गाड़ी लेकर श्यामपुरा गया था। रविवार को पुष्कर श्यामपुरा से वापस सतनाली आ रहा था। शाम करीब साढे़ चार बजे जब पुष्कर गांव जड़वा के पास रोड पर पहुंचा तो उसकी गाड़ी के आगे एक सांड़ आ गया। पुष्कर सांड़ को बचाने लगा तो कार असंतुलित होकर पलट गई, जिस कारण उसको काफी चोटें आईं। एंबुलेंस की मदद से उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सोमवार को मृतक के पिता निरंजनलाल के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। मृतक छह बहनों में से अकेला भाई था। मृतक नोजल ठीक करने का कार्य करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed