{"_id":"69616a3bbb7777b11b0fff76","slug":"the-bahu-akbarpur-team-defeated-ramesh-marots-team-to-win-the-title-narnol-news-c-195-1-nnl1001-130415-2026-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: बहु अकबरपुर की टीम ने रमेश मारोत की टीम को हराकर जीता खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: बहु अकबरपुर की टीम ने रमेश मारोत की टीम को हराकर जीता खिताब
विज्ञापन
09jjrp10- मारोत गांव में आयोजित प्रतियोगिता में जौहर दिखाते खिलाड़ी। स्रोत-आयोजक
झज्जर। गांव मारोत में हुई हरियाणा स्टाइल कबड्डी प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों से 16 पुरुष कबड्डी टीमों ने भाग लिया। इसके साथ ही पंजाब से आई दो महिला कबड्डी टीमों ने भी प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर मुकाबलों को रोमांचक बना दिया।
इस प्रतियोगिता में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उनके साथ बेरी से विधायक रघुबीर कादियान, झज्जर विधायक गीता भुक्कल और बादली विधायक कुलदीप वत्स विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
फाइनल मुकाबला बहु अकबरपुर और रमेश मारोत टीम के बीच खेला गया। सुपर फाइनल मुकाबले में बहु अकबरपुर की टीम ने रमेश टीम को 25-15 के अंतर से हराकर खिताब जीता। विजेता टीम को एक लाख 51 हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
दूसरे स्थान पर रहने वाली रमेश मारोत की टीम को 51 हजार रुपये की नकद राशि प्रदान की गई। वहीं तीसरे स्थान पर सोनू पहलवान मारोत की टीम और भिवानी की टीम संयुक्त रूप से रहीं जिन्हें 31-31 हजार रुपये की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता में पंजाब से पहुंची दोनों महिला कबड्डी टीमों ने भी दमदार प्रदर्शन किया। आयोजकों की ओर से दोनों टीमों को 11-11 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी गई।
गांव के पूर्व सरपंच प्रतिनिधि सुनील पहलवान ने बताया कि गांव मारोत में पहले भी लगातार हरियाणा स्टाइल कबड्डी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह के खेल आयोजनों से ग्रामीण युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ती है और खेल भावना का विकास होता है।