फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The Bachhod team emerged victorious in the cricket tournament.

Mahendragarh-Narnaul News: क्रिकेट प्रतियोगिता में बाछोद की टीम ने मारी बाजी

Mon, 29 Dec 2025 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
The Bachhod team emerged victorious in the cricket tournament.
फोटो संख्या:79- गांव सिहोर में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में शॉटट लगाता ​खिलाड़ी---संवाद
कनीना। सीहोर स्थित बाबा बिहारी दास खेल मैदान में आयोजित बाबा बिहारी दास क्रिकेट प्रतियोगिता का रविवार को रोमांचक मुकाबलों के साथ समापन हुआ। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रही बाछोद की टीम को 31 हजार रुपये नकद व ट्रॉफी दी गई।
विज्ञापन

वहीं द्वितीय स्थान पर रही भड़फ की टीम को 21 हजार रुपये नकद व ट्रॉफी व तृतीय स्थान पर रही बचीनी की टीम को 11 हजार रुपये नकद व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

पहले सेमीफाइनल मुकाबले में बाछोद और बचीनी की टीमें आमने-सामने रहीं। बचीनी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 42 रन बनाए। दूसरे सेमीफाइनल में गोरिया और भड़फ के बीच मुकाबला खेला गया। भड़फ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर में 6 विकेट खोकर 96 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए गोरिया की टीम 6 ओवर में 42 रन पर ऑलआउट हो गई और भड़फ ने फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाइनल मुकाबला बाछोद और भड़फ के बीच खेला गया, जो दर्शकों के लिए बेहद रोमांचक रहा। भड़फ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर में 79 रन बनाए। जवाब में बाछोद की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 5 ओवर में 80 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया और ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

समापन समारोह में सरपंच हरीश कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, आयोजन कमेटी के सदस्यों ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किए।
इस अवसर पर क्लब प्रधान संदीप कुमार, मास्टर संजय, अनिल परदेसी, पूर्व प्रधान अशोक, राकेश, पवन, विजय, अश्विनी, देवेंद्र कुमार, बबलू जांगिड़, प्रीतम, नीरज, देवव्रत, बलजीत इंस्पेक्टर, विकास, प्रधान विकास, अजय सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed