{"_id":"67e988ba851c28400e0b43b2","slug":"the-arrival-of-mustard-in-the-markets-will-increase-from-today-till-now-26451-quintals-of-mustard-has-arrived-in-the-district-narnol-news-c-196-1-nnl1004-122929-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: आज से बढ़ेगी मंडियों में सरसों की आवक, जिले में अब तक 26451 क्विंटल सरसों की आवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: आज से बढ़ेगी मंडियों में सरसों की आवक, जिले में अब तक 26451 क्विंटल सरसों की आवक
विज्ञापन
नारनौल। जिले की सभी मंडियों में गत 15 मार्च से सरसों की खरीद जारी है और गत 16 दिनों में बहुत कम किसान सरसों लेकर मंडी पहुंचे हैं। क्षेत्र में अब सरसों की कटाई का कार्य लगभग पूरा हो चुका है, ऐसे में उम्मीद है की सोमवार को सभी मंडियों में सरसों की जबरदस्त आवक रहेगी। रविवार को अवकाश होने के कारण सरसों की आवक और खरीद बंद रही। जिले की सभी मंडियों में अब तक 1322 गेटपास जारी किए गए है और 26451 क्विंटल सरसों की आवक हुई है। वहीं 24460 क्विंटल सरसों की खरीद की गई है और 7610 क्विंटल सरसों का उठान किया गया है। खरीद एजेंसियों द्वारा सरसों की खरीद करते समय सरसों में नमी की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार सरसों में नमी 8 प्रतिशत तक रहने पर ही सरसों को खरीदा जाएगा, अधिक नमी होने पर सरसों बेचने के लिए किसान को नमी सूखने तक इंतजार करना पड़ सकता है।
-- -- -- -- -- -
न्यूनतम समर्थन मूल्य और बाजार भाव में अतंर कम :
सरसों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य 5950 रुपये निर्धारित किया गया है, लेकिन सरसों की अधिक मांग होने के कारण सरकारी भाव और बाजार भाव में केवल 200 से 300 रुपये का अंतर है। जिस कारण सरसों की आवक प्रभावित हो सकती है, जानकारी के अनुसार सरसों का बाजार भाव 5600 से 5700 रुपये है। गौरतलब है कि गत वर्ष सरसों के सरकारी भाव और बाजार भाव में करीब 600 से 700 रुपये का अंतर था। जिसके चलते मंडियों में सरसों की रिकार्ड आवक दर्ज की गई थी।