फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The appearance of the city will change by April at a cost of 20 crores, will get rid of bad roads

20 करोड़ की लागत से अप्रैल तक बदलेगी शहर की सूरत, बदहाल सड़कों से मिलेगी निजात

Fri, 28 Jan 2022 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
The appearance of the city will change by April at a cost of 20 crores, will get rid of bad roads
छह वर्षों से बदहाल सड़कों एवं रुके हुए विकास कार्यों से परेेशान शहरवासियों को अब दो माह में राहत मिलने की उम्मीद है। नगरपालिका द्वारा अप्रैल तक टूट चुकी सड़कों को सुधारने एवं अन्य विकास कार्यों पर करीब 20 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। बदहाल सड़कों की दशा सुधारने का काम भी शुरू कर दिया गया है। उक्त बजट में शहर के मुख्य मार्गों को सुधारने के साथ जलभराव से निजात दिलाने के लिए भूमिगत पाइपलाइन डालने , प्राचीन किले के पास पार्किंग, आईटीआई रोड को मॉडल रोड बनाने, सिनेमा रोड सहित अन्य गलियों के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। अब शीघ्र ही इनका काम शुरू कर दिया जाएगा। चार सड़कों एवं पांच गलियों के निर्माण कार्य को शुरू भी कर दिया गया है।
विज्ञापन

छह वर्षों से अटके थे विकास कार्य
पार्षदों की खींचतान के कारण छह वर्षों में विकास के नाम पर शहर में एक ईंट भी नहीं लग पाई थी। साल दर साल शहर के 20 मुख्य मार्ग, 50 लिंक मार्ग व 300 गलियां बदहाल होती गईं। शहरवासी भी लंबे समय से विकास की बाट जोह रहे थे। इसके बाद जुलाई 2021 में नपा का कार्यकाल पूरा होने के बाद इसका चार्ज प्रशासन के पास चला गया, लेकिन लंबे समय से प्रशासन द्वारा भी टूट चुकी सड़कों के साथ-साथ अन्य विकास कार्यों की सुध नहीं ली गई। इसके बाद फिर एनजीटी के आदेशों पर निर्माण प्रक्रिया बंद रही। अब शहरवासियों को उम्मीद है कि अप्रैल तक शहर में कई विकास कार्य होंग, जिससे शहर की सूरत बदलेगी।
विज्ञापन

यहां शुरू हो चुका है काम
शहरवासियों को बदहाल सड़कों से निजात दिलाने के लिए नपा द्वारा एसडीएम निवास मार्ग, रेलवे फाटक से अनाज मंडी मार्ग, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का मुख्य मार्ग, पूर्व शिक्षामंत्री निवास मार्ग, नारनौल मार्ग से यादव अस्पताल तक, मोदाश्रम मार्ग को सुधारने के लिए टेंडर ओपन कर काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन पर जल्द शुरू होगा काम
शहर की माजरा फाटक से मसानी मार्ग, पुराने महिला महाविद्यालय से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) मार्ग, आईटीआई रोड, बस स्टैंड रोड, मसानी चौक से सिनेमा रोड, प्राचीन किले के पास पार्किंग 2.38 करोड़ की लागत से मुख्यमंत्री की घोषणा में शामिल ब्राह्मण सभा कम्युनिटी सेंटर आदि पर काम फरवरी के प्रथम सप्ताह में शुरू हो जाएगा।
मॉडल रोड से बढ़ेगी शहर की सुंदरता
नगरपालिका द्वारा शहर के मुख्य बस स्टैंड रोड को तारकोल से निर्मित कर इसे मॉडल रोड का लुक दिया जाएगा। इसके लिए बीच में बने डिवाइडर में पौधे लगाकर शहर की सुंदरता को बढ़ाने की योजना तैयार की गई है। इस पर भी फरवरी में काम शुरू हो जाएगा।
अब शहरवासियों को जलभराव से मिलेगी निजात
शहर के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स से सिनेमा रोड तक अब जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए भूमिगत पाइपलाइन डालकर बारिश के पानी को शहर से बाहर निकाला जाएगा। योजना के अनुसार पाइपलाइन डालकर शहर के बीच में होने वाले जलभराव की समस्या को दूर किया जाएगा।
तुलाराम चौक के नजदीक बनेगा स्वागत द्वार
नपा द्वारा शहर में प्रवेश से पूर्व राव तुलाराम चौक पर भव्य स्वागत द्वार बनाने की योजना बनाई गई है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस पर भी फरवरी में काम शुरू कर दिया जाएगा। स्वागत द्वार को मॉडल लुक दिया जाएगा। इसमें रंगीन लाइटों से लेकर सजावट का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
अप्रैल तक शहर में करीब 20 करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए जाएंगे। सड़क निर्माण सहित 15 कार्यों की टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण शुरू किए जा चुके हैं। तीन माह में ही शहर अलग लुक में नजर आएगा। -योगेश कुमार, एमई, नगरपालिका महेंद्रगढ़।

दो माह में अधिकांश कार्यों को पूरा करा दिया जाएगा। निर्माण कार्यों की निगरानी रखते हुए गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। अप्रैल तक शहर में कई विकास कार्य पूरे किए जाएंगे। निर्माण कार्य होने के बाद शहर नए लुक में नजर आएगा। -महेंद्र कुमार, एसडीएम, महेंद्रगढ़।

अनाज मंडी सड़क के निर्माण के लिए सामग्री तैयार करती मशीन। संवाद

अनाज मंडी सड़क के निर्माण के लिए सामग्री तैयार करती मशीन। संवाद- फोटो : Narnol

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed