फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The anti-encroachment drive by the Municipal Corporation has proved futile, with encroachers fearless

Mahendragarh-Narnaul News: नपा के अतिक्रमण हटाओ अभियान की निकली हवा, अतिक्रमण करने वाले बेखौफ

Sat, 15 Nov 2025 02:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 15 Nov 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
The anti-encroachment drive by the Municipal Corporation has proved futile, with encroachers fearless
फोटो 12 कस्बे के बाजार में अतिक्रमण का दृश्य। संवाद
नांगल चौधरी। कस्बे का मुख्य बाजार इन दिनों अतिक्रमण और जाम की समस्या से जूझ रहा है। हालात ऐसे हैं कि सुबह से लेकर शाम तक बाजार में जाम की स्थिति बनी रहती है। सड़क के दोनों ओर रेहड़ी-पटरी वाले, मूंगफली बेचने वाले और दुकानदारों द्वारा फुटपाथ तक फैला सामान लोगों की आवाजाही में बड़ी बाधा बन गया है। नगर पालिका की ओर से चलाए गए सफाई और अतिक्रमण हटाओ अभियान भी कागजों तक ही सीमित रह गए हैं।
विज्ञापन

स्थानीय नागरिकों के अनुसार विभिन्न बाजारों मुख्यत: निजामपुर रोड़ पर दुकानदारों ने अपने सामान को दुकान के बाहर तक फैला रखा है। वहीं सड़क किनारे मूंगफली, गोलगप्पे, सब्जी और चाट की रेहड़ियां खड़ी रहती हैं। इस वजह से सड़क का आधा हिस्सा कब्जे में चला जाता है और वाहन चालकों को निकलने के लिए मुश्किल का सामना करना पड़ता है। दुपहिया वाहनों से लेकर चौपहिया तक जाम में फंसे रहते हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि कई बार एंबुलेंस या स्कूली बसों को निकलने में भी परेशानी होती है। जब बाजारों में भीड़ बढ़ जाती है, तो सड़क पर कदम रखने की जगह नहीं बचती। ऐसा नहीं है कि नगरपालिका अतिक्रमण हटाओ अभियान नहीं चलाती है लेकिन अधिकारियों के वापस लौटते ही हालात वैसे के वैसे हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने का अभियान बना औपचारिकता
नगर पालिका ने कुछ दिन पहले भी अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया था लेकिन वह केवल औपचारिकता साबित हुआ। पालिका कर्मियों के हटते ही रेहड़ी संचालक और ठेले वाले फिर से अपनी पुरानी जगहों पर लौट आए। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक प्रशासन सख्त कार्रवाई नहीं करेगा, तब तक स्थिति में सुधार की कोई उम्मीद नहीं है। लोगों ने बताया कि पुलिस और पालिका दोनों को मिलकर इस समस्या का स्थायी समाधान निकालना चाहिए। लेकिन प्रशासन मौन बना हुआ है।
बेतरतीब खड़े वाहन भी बन रहे जाम के कारण
वहीं दूसरी तरफ बाजार में दिनभर वाहनों का गलत तरीके से खड़ा रहना भी जाम का एक बड़ा कारण है। दुकानदार अपने सामने ही बाइक और गाड़ियां खड़ी कर देते हैं जिससे सड़क और संकरी हो जाती है।


पुलिस समय-समय पर ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए अभियान चलाती रहती है। इस दौरान कुछ दिनों तक सब ठीक चलता है इसके बाद फिर माहौल वैसा ही हो जाता है।
भगतसिंह, थाना प्रभारी, नांगल चौधरी।

रोड के साइडों में अतिक्रमण न करने के लिए कई बार दुकानदारों व रेहड़ी संचालकों को हिदायत भी दे चुके हैं और अभियान भी चला चुके हैं लेकिन टीम के जाते ही फिर से अतिक्रमण कर लिया जाता है। अब जल्द ही पुलिस के सहयोग से शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा।

-ललित गोयल, सचिव, नपा, नांगल चौधरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article