फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The animal birth control center is located in Raghunathpura Khalra.

Mahendragarh-Narnaul News: रघुनाथपुरा खालड़ा में बना पशु जन्म नियंत्रण केंद्र

Wed, 21 Jan 2026 11:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
The animal birth control center is located in Raghunathpura Khalra.
फोटो नंबर-09रघुनाथपुरा में बनाए गए एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण करते डीएमसी व चेयरपर्
नारनौल। लावारिस कुत्तों की बढ़ती समस्या के स्थायी समाधान के लिए रघुनाथपुरा खालड़ा में नवनिर्मित पशु जन्म नियंत्रण केंद्र (एबीसी) का भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में जिला नगर आयुक्त (डीएमसी) रणवीर सिंह और नगर परिषद चेयरपर्सन कमलेश सैनी ने फीता काटकर केंद्र का विधिवत शुभारंभ किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर अधिकारियों ने बताया कि एबीसी सेंटर के शुरू होने से अब शहर में आवारा कुत्तों का टीकाकरण, बधियाकरण (स्टेरिलाइजेशन) और प्राथमिक उपचार जैसे कार्य व्यवस्थित ढंग से किए जा सकेंगे। इससे न केवल कुत्तों की अनियंत्रित बढ़ती आबादी पर नियंत्रण होगा बल्कि रेबीज जैसी बीमारियों के प्रसार को रोकने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन

उद्घाटन उपरांत डीएमसी और चेयरपर्सन ने नंदी गोशाला का औचक निरीक्षण भी किया। उन्होंने वहां की साफ-सफाई, पशुओं के रख-रखाव और सुविधाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में पशु चिकित्सक, सफाई इंचार्ज सत्येंद्र यादव, राजेश बेलदार, सुमेर बेलदार, योगेंद्र सुपरवाइजर सहित नगर परिषद के अन्य कर्मचारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल को शहर के लिए एक सकारात्मक कदम बताया।

नगर परिषद की ओर से आमजन को सुविधा प्रदान करने के लिए टोल फ्री नंबर 9350532202 भी जारी किया गया है। इस नंबर पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संपर्क कर आवारा कुत्तों से संबंधित शिकायत या सूचना दर्ज कराई जा सकती है।
अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की कि वे सहयोग करते हुए जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाएं ताकि शहर को स्वच्छ, सुरक्षित और संतुलित बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed