फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The amount of mustard crop did not come in the accounts of 130 farmers even after a month

Mahendragarh-Narnaul News: 130 किसानों के खातों में एक माह बाद भी नहीं आई सरसों फसल की राशि

Fri, 16 Jun 2023 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 16 Jun 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
The amount of mustard crop did not come in the accounts of 130 farmers even after a month
नांगल चौधरी। नांगल चौधरी अनाज मंडी में 11 मई व 12 मई को सरसों बेचने वाले करीब 130 किसानों के खाते में एक माह बीत जाने के बाद भी फसल राशि नहीं डाली गई है। जिससे परेशान किसानों ने विभाग से जल्द से जल्द फसल राशि डालने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

बता दें कि नांगल चौधरी अनाज मंडी में सरसों की सरकारी रेट पर खरीद की गई थी। इसमें पहले तो नैफेड ने खरीद की थी। जिसके बाद हैफेड ने सरसों की खरीद की थी। जिसमें क्षेत्र के किसानों ने अपनी-अपनी सरसों बेची थी। जिसके बाद मौसम खराब होने व नैफेड का टारगेट पूरा होने के बाद सरसों की खरीद बंद कर दी थी। जिस पर किसानों ने सरकार से सरसों खरीद दोबारा से शुरू करने की गुहार लगाई थी। जिसके बाद सरकार ने 2 दिन सरसों खरीद करने का आदेश दे दिया। दो दिन में सैकड़ों की संख्या में अनाजमंडी में किसान सरसों बेचने पहुंचे थे। दो दिन खरीद करने के बाद दोबारा से खरीद बंद कर दी गई। इस दौरान 7 जून को उठान किया गया। जिसके बाद पोर्टल बंद हो गया, लेकिन आखिरी उठान 8 जून को किया गया। जिसके चलते करीब 130 किसानों को फसल राशि खाते में नहीं आई। परेशान किसान लगातार विभाग व अधिकारियोंं के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन


सात जून को पोर्टल बंद हो गया था लेकिन आखिरी उठान 8 जून को किया गया था। पोर्टल बंद होने के कारण खाते में फसल की राशि आने में देरी हो गई। हमने रुकी हुई फसल राशि को वेरिफाई कर मुख्यालय भिजवा दिया है। पोर्टल दोबारा से खोलने की मांग की है। जल्द ही पोर्टल खुल जाएगा, जिससे रुके हुए किसानों की फसल राशि खाते में डाल दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-नीरज त्यागी, प्रबंधक हैफेड नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed