फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The Air Force soldier was given a final farewell with military honours in village Nangal Mala

Mahendragarh-Narnaul News: गांव नांगल माला में एयरफोर्स के जवान को सैन्य सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई

Thu, 13 Nov 2025 11:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 13 Nov 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
The Air Force soldier was given a final farewell with military honours in village Nangal Mala
फोटो संख्या:84- एयरफोर्स को अंतिम सलामी देती गुरुग्राम एयरफोर्स जवान की टुकड़ी---स्रोत- ग्रामीण
सतनाली। गांव नांगल माला निवासी एयरफोर्स के जवान का हादसे में निधन होने पर वीरवार को एयरफोर्स की टुकड़ी व ग्रामीणों ने नम आंखों से जवान को अंतिम विदाई दी। गांव नांगल माला निवासी जवान पवन भारतीय वायुसेना में बतौर सार्जेंट जामनगर में तैनात था।
विज्ञापन

बुधवार को गांव बुचावास रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरते समय पैर फिसलकर ट्रेन की चपेट में आने से जवान गंभीर रूप से घायल हो गया था। जवान ने रोहतक पीजीआई में उपचार के दौरान वीरवार को अंतिम सांस ली। ग्रामीणों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन

गुरुग्राम से विंग कमांडर एके भारती की देखरेख में पहुंची सेना की टुकड़ी ने जवान को अंतिम सलामी दी। गांव नांगल माला के पूर्व सरंपच अजय शर्मा ने बताया कि जवान पवन तीन भाई-बहनों में सबसे छोटे थे। वह 9 अक्तूबर को छुट्टी पर आया था और 16 नवंबर को वापसी ड्यूटी पर जाना था। पवन सार्जेंट के पद पर जामनगर में तैनात था। पवन कुमार की आठ साल की एक बच्ची है। गांव नांगल माला और आसपास के ग्रामीणों व गणमान्य लोगों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed