{"_id":"65b1628291b0d68ed20ecae4","slug":"the-aim-of-the-government-is-to-provide-service-to-the-underprivileged-at-their-doorstep-om-prakash-yadav-narnol-news-c-196-1-nnl1004-8710-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"वंचितों को घर द्वार पर सेवा देना सरकार का ध्येय : ओम प्रकाश यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वंचितों को घर द्वार पर सेवा देना सरकार का ध्येय : ओम प्रकाश यादव
Thu, 25 Jan 2024 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 25 Jan 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा बुधवार को नारनौल शहरी क्षेत्र के वार्ड नंबर 24 के लोगों के लिए बहादुर सिंह तालाब के नजदीक जैन धर्मशाला में पहुंची। इसके अलावा वार्ड नंबर 20 के लोगों के लिए मोहल्ला चौधरीयान गोड ब्राह्मण सभा, वार्ड नंबर 26 के लोगों के लिए मोहल्ला नई सराय राजकीय मिडिल स्कूल में व वार्ड नंबर 16 के लोगों के लिए पुरानी मंडी किशोरी लाल स्कूल में पहुंची। इस मौके पर नागरिकों को विकसित भारत की शपथ दिलाई। नारनौल शहरी क्षेत्र के जैन धर्मशाला, मोहल्ला चौधरीयान, मोहल्ला नई सराय के राजकीय मिडिल स्कूल तथा पुरानी मंडी किशोरी लाल स्कूल में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओम प्रकाश यादव ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की।
मंत्री ओम प्रकाश यादव ने कहा कि सबका साथ सबका विकास को ध्यान में रखते हुए बिना किसी भेदभाव के राज्य के हर क्षेत्र व हर व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का लाभ दिया है। उन्होंने कहा कि किशोरी लाल स्कूल में 200 नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाए हैं। अब ये लोग 5 लाख रुपए तक का पैनल अस्पतालों में मुफ्त इलाज करवा सकेंगे।