{"_id":"6a3ec3395db8cf4b3b0e7a58","slug":"the-administration-is-ready-to-prevent-waterlogging-and-diseases-narnol-news-c-196-1-nnl1010-141777-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: जलभराव और बीमारियों से बचाव के लिए प्रशासन मुस्तैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: जलभराव और बीमारियों से बचाव के लिए प्रशासन मुस्तैद
विज्ञापन
फोटो 11: नालियों की सफाई का निरीक्षण करते एसडीएम। स्रोत: विभाग
नारनौल। मानसून की दस्तक से पहले शहर को जलभराव और मौसमी बीमारियों से बचाने के लिए शुक्रवार को एसडीएम अनिरुद्ध यादव ने नगर परिषद क्षेत्र के तहत आने वाले विभिन्न वार्डों का दौरा किया। उन्होंने शहर के छोटे-बड़े नालों और नालियों की सफाई व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया और धरातल पर काम की स्थिति को देखा।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने स्पष्ट किया कि बारिश का मौसम शुरू होने से पहले शहर के सभी नालों और नालियों की साफ-सफाई अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि समय रहते सफाई न होने से न केवल जलभराव की समस्या पैदा होती है, बल्कि मच्छर और अन्य जनित बीमारियां फैलने का खतरा भी बढ़ जाता है।
सरकार के आदेशों का हवाला देते हुए उन्होंने बताया कि सभी नगर परिषद और नगरपालिका क्षेत्रों में सफाई और अन्य व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए सभी अधिकारी लगातार धरातल पर उतरकर निरीक्षण करेंगे, ताकि आमजन को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।