फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The accused of trying to break the ATM was caught in three hours

एटीएम तोड़ने के प्रयास के आरोपी को तीन घंटे में पकड़ा

Mon, 26 Sep 2022 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
The accused of trying to break the ATM was caught in three hours
नारनौल। उज्जीवन स्माल फाइनेंस बैंक का रविवार की सुबह एटीएम तोड़ कर चोरी का प्रयास करने के आरोपी को पुलिस ने तीन घंटे में महेंद्रगढ़ रोड से पकड़ लिया। एटीएम तोड़ने के प्रयास के दौरान सायरन बजने के बाद आरोपी भाग गया था। यह दृश्य सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था।
विज्ञापन

शहर थाना प्रबंधक कृपाल सिंह ने बताया कि उज्जीवन स्माल फाइनेंस बैंक की नारनौल शाखा के प्रबंधक राजेंद्र कुमार की ओर से दी शिकायत में बताया गया है कि रविवार अलसुबह 3:45 बजे उनके पास हेड ऑफिस नोएडा से फोन आया कि बैंक शाखा एटीएम में कोई घुसकर एटीएम तोड़ रहा है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। उन्होंने पुलिस के साथ एटीएम बूथ में जाकर देखा तो पाया कि किसी ने चोरी का प्रयास किया है। शिकायत के आधार पर थाना शहर नारनौल में मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस को आरोपी को जल्द पकड़ने के निर्देश दिए। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को 3 घंटे के अंदर ही महेंद्रगढ़ रोड नारनौल से पकड़ लिया। आरोपी की पहचान मुकेश कुमार निवासी गांव जरा बुजुर्ग, टांडा गुलाब सराय थाना माधौ टांडा, पीलीभीत यूपी के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना शहर नारनौल में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने शराब के नशे में वारदात को अंजाम दिया। आरोपी के पास किसी प्रकार के कोई औजार नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed