फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The accused of cheating 90 thousand rupees by pretending to be a friend on the phone has been arrested

Mahendragarh-Narnaul News: फोन पर जानकार बनकर 90 हजार ठगी मामले का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 01 May 2025 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 01 May 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
The accused of cheating 90 thousand rupees by pretending to be a friend on the phone has been arrested
फोटो नंबर-12पुलिस की गिरफत में जानकार बनकर ठगी करने का आरोपी। स्रोत-पुलिस - फोटो : गंगलई में विकास कार्यों का लोकार्पण करते सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव।
नारनौल। फोन पर जानकार बनकर 90 हजार रुपये की ठगी करने के मामले में साइबर थाना पुलिस टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसकी पहचान साकिर निवासी अहमदबास फिरोजपुर झिरका नूह के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को मेवात के फिरोजपुर झिरका क्षेत्र से काबू किया है। जांच में पुलिस ने पता लगाया कि साइबर ठगी के मामले में आरोपी का खाता प्रयोग हुआ था। आरोपी ने कमीशन पर अपना खाता साइबर ठगों को दिया हुआ था। आरोपी से पूछताछ कर न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ब्रह्म प्रकाश निवासी गांव कोरियावास निवासी मोबाइल नंबर पर एक फोन आया। जिसने खुद को शिकायतकर्ता का जानकार बताया। उन्होंने बताया कि उसका कोई जानकार अस्पताल में एडमिट है। जिसकी फीस उसके अकाउंट से नहीं जा रही है। उसने कहा कि वह शिकायतकर्ता के अकाउंट में रुपये भेज रहा है, जिसके बाद वह अकाउंट से फीस भर दे। जब शिकायतकर्ता ने फोन किया तो उसके फोन में रुपये आने के मैसेज आए हुए थे। शिकायतकर्ता ने उस पर विश्वास कर उसके बताए अनुसार अपने फोन पे नंबर से कुल 90,000 रुपये भेज दिए। उसके बाद जब उसने अकाउंट की जांच की तो उस पर कोई रुपये नहीं आए हुए थे, उलटा उसके खाते से रुपये कट गए थे। पुलिस ने मामले में जांच करते हुए संबंधित कंपनियों से पत्राचार कर आरोपितों का पता लगाकर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed