फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The absence of speed breakers on the road constructed six months ago has raised fears of accidents.

Mahendragarh-Narnaul News: छह महीने पहले बनाए गए मार्ग पर स्पीड ब्रेकर नहीं होने से हादसों का भय

Tue, 03 Feb 2026 11:04 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
The absence of speed breakers on the road constructed six months ago has raised fears of accidents.
फोटो संख्या:54- मसानी चौक से 111 हट्टा बाजार तक मार्ग पर नहीं स्पीड ब्रेकर---संवाद
महेंद्रगढ़। नगर के व्यस्ततम मार्गों में शामिल 11 हट्टा बाजार के तीन किलोमीटर के दायरे में वाहनों की स्पीड को नियंत्रण करने के लिए कोई स्पीड ब्रेकर नहीं होने से हादसों का भय बना रहता है। लोगों ने नगरपालिका से इन हादसों की संभावना को देखते हुए स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की है।
विज्ञापन

लोगाें का कहना है छह महीने पहले तीन किलोमीटर मार्ग मॉडल संस्कृति स्कूल से मसानी चौक तक बनाया गया था। इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों वाहन तेज रफ्तार से गुजरते हैं जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

इस सड़क पर प्रतिमाह औसतन पांच से छह हादसे हो रहे हैं। हालांकि अभी तक जन हानि नहीं हुई है। जब लोग गलियों से मुख्य मार्ग पर आते हैं तो तेज रफ्तार वाहनों से हादसों का भय बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

11 हट्टा बाजार प्रमुख व्यापारिक क्षेत्र है। सुबह से देर रात तक ग्राहकों की भीड़ रहती है। यहां कपड़े, किरयाना, हार्डवेयर व अन्य दुकानों पर रोजाना सैकड़ों लोग खरीदारी के लिए आते हैं।
बाजार से दोपहिया और चारपहिया वाहन तेज रफ्तार से निकलते हैं जिससे पैदल चलने वाले लोगों सुरक्षा पर लगातार खतरा मंडराता रहता है। दुकानदारों का कहना है कि नगरपालिका को इस मार्ग पर स्पीड ब्रेकर लगवाने चाहिए।
----------
हमने कई बार देखा है कि लोग सड़क पार करते समय तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आने से बचे हैं। इस इलाके में बच्चों और बुजुर्गों की आवाजाही ज्यादा रहती है। ऐसे में स्पीड ब्रेकर बनाना बहुत जरूरी है ताकि लोग सुरक्षित रह सके। -अनिल खेतान, दुकानदार
----------
इस मार्ग पर यातायात का दबाव हमेशा बना रहता है। नगर पालिका को चाहिए कि यहां स्थायी रूप से मजबूत स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं ताकि वाहन चालक रफ्तार कम करें और दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

-संजीव, दुकानदार
--------
- वर्जन:
पांच से सात दिन में शहर में रोड सेफ्टी का टेंडर लगा दिया जाएगा। शहर में सर्वे करवा दिया गया है। जल्द ही शहर में जहां भी आवश्यकता होगी वहां संकेतक बोर्ड, स्पीड ब्रेकर व दुर्घटनाओं के खतरे को कम करने के लिए उपाय किए जाएंगे। -रमेश सैनी, नगरपालिका प्रधान, महेंद्रगढ़।

फोटो संख्या:54- मसानी चौक से 111 हट्टा बाजार तक मार्ग पर नहीं स्पीड ब्रेकर---संवाद

फोटो संख्या:54- मसानी चौक से 111 हट्टा बाजार तक मार्ग पर नहीं स्पीड ब्रेकर---संवाद

फोटो संख्या:54- मसानी चौक से 111 हट्टा बाजार तक मार्ग पर नहीं स्पीड ब्रेकर---संवाद

फोटो संख्या:54- मसानी चौक से 111 हट्टा बाजार तक मार्ग पर नहीं स्पीड ब्रेकर---संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article